शिक्षा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा नेता अमन गोयल ने वार्षिकोत्सव एवं सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में की सहभागिता

भूपानी पब्लिक स्कूल के 30वें वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा, वाईएमसीए से मौसी चौक तक आरसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास


फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन गोयल ने आज सेक्टर-89 स्थित भूपानी पब्लिक स्कूल में आयोजित 30वें वार्षिकोत्सव समारोह में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा आत्मविश्वास एवं सृजनशीलता की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं।

अमन गोयल ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों के समर्पण को प्रेरणादायी बताया तथा विद्यालय परिवार को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत अमन गोयल ने वाईएमसीए से मौसी चौक तक लगभग ₹25 लाख की लागत से निर्मित होने वाली आरसीसी सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

अमन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर उतरकर प्रत्येक नागरिक के जीवन को सरल एवं सुविधाजनक बनाएं।

इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
अनिल गोयल, अधिवक्ता राकेश कुमार, सतबीर कुफर, सुरेंद्र नाथ नागर, शिशुपाल जोगी, चंदर पाल, प्रेम पथामिया, राज सिंह, पास्टो राम (ट्रैक्टर वेलर), जस्सी प्रधान, रेबीर कूला, संदीप, गोपाल भगेल, विजय वपाव, प्रेम टेलर, परदीप, निशांत, महिला शक्ति से जमना देवी, संतोष देवी, मालवती जी एवं रचिका।

अंत में अमन गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार एवं संगठन निरंतर जनसेवा, शिक्षा प्रोत्साहन एवं विकास कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रहे हैं।