Pankaj Tripathi attends the grand celebration of Bihar Diwas at the Embassy of India, Tokyo with family
Pankaj Tripathi attends the grand celebration of Bihar Diwas at the Emba…
Pankaj Tripathi attends the grand celebration of Bihar Diwas at the Emba…
“स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन में निहित था।” : मनीष ग्रोवर
देश के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के संकल्प को कर रही हैं साकार : मनीष ग्रोवर
अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी: मनीष ग्रोवर
फ़रीदाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िला कार्यालय पर एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। फ़रीदाबाद ज़िले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस मनाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और गोष्ठियों का आयोजन किया गया ।
अपने संबोधन में श्री मनीष ग्रोवर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, एकात्म मानववाद, सामाजिक समरसता तथा संगठनात्मक सोच पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक विचारक ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने स्वदेशी, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उनकी विचारधारा अंत्योदय पर आधारित थी, जिसमें समाज के हर वर्ग के कल्याण की भावना निहित है।
श्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन में निहित था। आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में अंत्योदय को मूल मंत्र मानकर सरकार चलाई और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, जो एकात्म मानववाद की सोच का जीवंत उदाहरण है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर ही वर्तमान में 'दीनदयाल अंत्योदय योजना' जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं।
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चल रही है मोदी सरकार : पंकज पूजन रामपाल
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने उच्च सरकारी नौकरी का अवसर त्यागकर राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना और अपना सम्पूर्ण जीवन देशहित में समर्पित कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को केवल समझें ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी आत्मसात करें।
श्री रामपाल ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के विचारों का प्रचार-प्रसार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए की वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री राजेश नागर, जिला महापौर प्रवीण जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, भाजपा ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, कार्यक्रम के जिला संयोजक विक्रम सिंह अरुआ एडवोकेट, सह संयोजक मनीष छोंकर, पूर्व महामंत्री मूलचन्द मित्तल, वजीर सिंह डागर, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी,हरेन्द्र भड़ाना, मुकेश शर्मा, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव तरनजीत भाटिया,गिर्राज त्यागी,अनुराधा डीगवाल व अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |