‘Om Ka Hari’ Trailer Out: Anshuman Jha and Raghubir Yadav Take on the Oldest Rivalry — Father vs Son
‘Om Ka Hari’ Trailer Out: Anshuman Jha and Raghubir Yadav Take on the Ol…
‘Om Ka Hari’ Trailer Out: Anshuman Jha and Raghubir Yadav Take on the Ol…
गणतंत्र दिवस पर समाज सेवा के लिए समाजसेविका प्रियंका गुप्ता को मिला सम्मान
निःस्वार्थ समाज सेवा, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है: प्रियंका गुप्ता
फरीदाबाद, 26 जनवरी। जिला फरीदाबाद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती प्रियंका गुप्ता को समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय एवं सतत कार्यों के लिए जिला प्रशासन, फरीदाबाद की ओर से हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती राव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान को प्राप्त करते हुए समाजसेविका प्रियंका गुप्ता ने इसे समाज के प्रति निरंतर सेवा और जनकल्याण के कार्यों की प्रेरणा बताया और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती राव एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी उनके प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के समर्पण के लिए समर्पित किया है। इस अवसर पर भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और फरीदाबाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रियंका गुप्ता ने सभी का मार्गदर्शन एवं सहयोग समाज सेवा के कार्यों को सशक्त बनाने में सहायक बताते हुए धन्यवाद दिया।
श्रीमती प्रियंका गुप्ता पिछले 15 वर्षों से फरीदाबाद में महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेविका हैं। वे उज्जवल ज्योति महिला संस्था की संस्थापक चेयरमैन और इस्कॉन की वालंटियर भी हैं। वंचित कॉलोनियों में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम की वार्ड कमेटी के एनजीओ पार्टनर के रूप में स्वच्छता कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोरोना काल में सेवा कार्यों के माध्यम से उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की। प्रियंका राष्ट्रीय महिला आयोग के “तेरे मेरे सपने” केंद्र की प्रशिक्षित काउंसलर हैं और उनका मानना है कि निःस्वार्थ समाज सेवा ही मानसिक शांति, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि वे महिला एवं बाल कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी।