Alia Bhatt Praises Om Ka Hari - Calls it “A Gem of a Film and So Full of Heart”, Urges Audiences to Watch It With Their Parents
Alia Bhatt Praises Om Ka Hari - Calls it “A Gem of a Film and So Full of…
Alia Bhatt Praises Om Ka Hari - Calls it “A Gem of a Film and So Full of…
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट्स के साथ एक्सप्रेस पोर्टफोलियो का विस्तार किया
मुंबई, 23 जनवरी 2026: भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने आज एक्सप्रेस (XPRES) को पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने विशेष रूप से तैयार किए गए फ्लीट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जो अब तक लोकप्रिय एक्सप्रेस ईवी तक सीमित था। इस कदम का उद्देश्य बड़े बाजार तक पहुंचना और प्रोफेशनल फ्लीट ऑपरेटर्स की विविध जरूरतों को पूरा करना है।
यह लॉन्च टीएमपीवी की मल्टी-पावरट्रेन रणनीति को और मजबूत करता है, जिसके तहत कंपनी देशभर के फ्लीट ग्राहकों को कस्टमाइज़्ड, हाई-अपटाइम मोबिलिटी समाधान उपलब्ध करा रही है। एक्सप्रेस पेट्रोल और सीएनजी की बुकिंग अब अधिकृत फ्लीट डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। इनकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमतें क्रमशः 5.59 लाख रूपये (पेट्रोल) और 6.59 लाख रूपये (CNG) से शुरू होती हैं, जो इस सेगमेंट में श्रेणी में सबसे बढि़या मानी जा रही हैं।
टीएमपीवी के भरोसेमंद 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन से लैस और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए गए एक्सप्रेस पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स को खास तौर पर विश्वसनीयता, मजबूती और लंबे समय तक फ्लीट उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रोफेशनल मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए, एक्सप्रेस सीएनजी में सेगमेंट में पहली बार 70 लीटर (वॉटर कैपेसिटी) का ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टैंक दिया गया है, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक क्षमता प्रदान करता है। इससे बार-बार रिफ्यूलिंग की चिंता कम होती है और लंबी दूरी की यात्रा आसान बनती है।
खास बात यह है कि इसका इंटेलिजेंट ट्विन-सिलेंडर पैकेजिंग डिज़ाइन बेस्ट-इन-सेगमेंट, बिना समझौते वाला बूट स्पेस सुनिश्चित करता है। यह फ्लीट ऑपरेटर्स की एक बड़ी समस्या—लगेज के कारण बुकिंग लॉस—को दूर करता है और सेडान फ्लीट की पूरी कमाई क्षमता को खोलता है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो पेट्रोल फ्लीट सेडान सेगमेंट में अग्रणी है।
टाटा एक्सप्रेस लाइन-अप के विस्तार पर बात करते हुए, श्री विवेक श्रीवास्तव, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड, ने कहा, “टाटा एक्सप्रेस को फ्लीट ग्राहकों—चाहे वे वाहन मालिक हों या यात्री—की वास्तविक परिचालन चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए हमें बेहद खुशी है कि हम सेगमेंट में पहली बार 70 लीटर ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट पेश कर रहे हैं, जिसमें बेहतरीन उपयोगी बूट स्पेस मिलता है, साथ ही पेट्रोल वेरिएंट में भी सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। हमारे भरोसेमंद 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पावरट्रेन, लंबी अवधि की वारंटी, विशेष फाइनेंस समाधान और समर्पित फ्लीट डीलरशिप्स के साथ, टाटा एक्सप्रेस फ्लीट—इलेक्ट्रिक और आईसीई दोनों पावरट्रेन विकल्पों में—ग्राहकों को एक संपूर्ण और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा, जिससे भारत के कमर्शियल मोबिलिटी बाजार में हमारी हिस्सेदारी और बढ़ेगी।”