भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली श्रीमद्भागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छू रहा है : बड़ौली

बल्लभबगढ़, 7 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बल्लभगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए और और कथा व्यास जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ जी, ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ (मध्य प्रदेश), पद्मभूषण से सम्मानित दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी, श्रीमद जगद्गुरु विष्णु स्वामी विजयराम देवाचार्य भैय्या जी महाराज (बल्लभगढ़ वाले) सहित अनेक संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बड़ौली ने सभी संतजनों से प्रदेशवासियों एवं अपने भाजपा परिवारजनों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का यह संगम भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सशक्त आधार प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।