Alia Bhatt Praises Om Ka Hari - Calls it “A Gem of a Film and So Full of Heart”, Urges Audiences to Watch It With Their Parents
Alia Bhatt Praises Om Ka Hari - Calls it “A Gem of a Film and So Full of…
Alia Bhatt Praises Om Ka Hari - Calls it “A Gem of a Film and So Full of…
नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना उनके असाधारण नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी सोच का प्रमाण: पंकज पूजन रामपाल
फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि केवल 45 वर्ष की आयु में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालना नितिन नबीन जी के असाधारण नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रमाण है। उनके निर्विरोध निर्वाचन से पूरे संगठन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया आत्मविश्वास संचारित हुआ है। नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित व सक्रिय बनेगा। विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने, नेतृत्व संभालने और राष्ट्र सेवा में अपनी भूमिका निभाने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
पंकज पूजन रामपाल ने आगे कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ‘नए युग’ में प्रवेश कर रही है, जहां युवा नेतृत्व, नवाचार, नई सोच और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के माध्यम से पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती एवं गति प्रदान करेगी।
बिहार के पांच बार के विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रह चुके नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। तब से लेकर आज तक पार्टी ने अपनी मजबूत संगठनात्मक परंपराओं को कायम रखते हुए 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन जी का चयन किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए गौरव और गर्व का विषय है कि अब तक पार्टी के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक, अनुशासित और सुदृढ़ संगठनात्मक संस्कृति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिला फरीदाबाद भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान,बीएलए1 फरीदाबाद विधानसभा मनीष राघव,अरुणिमा सिंह, माधव रावत, प्रभा सोलंकी, नीलम तेवतिया, रेखा शर्मा, विनय भाटी, यशराज जाजोरिया,सचिन गुप्ता, अभिषेक राणा एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।