वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की फरीदाबाद पूर्व का संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम संपन्न  

- संस्कारित समाज के बिना विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती: विपुल गोयल

फरीदाबाद। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की फरीदाबाद पूर्व का संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के ऑडिटोरियम में हुआ शुरुआत में केंद्र के आचार्य द्वारा संस्कार पक्ष कार्यक्रम किया जिसमें संस्था द्वारा चलाए जा रहे केन्द्रों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरीश सेक्टर-8 ने की मंच संचालन योगेन्द्र ने किया तथा सुखबीर गोयत ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय मंत्री एवं दक्षिण संभाग प्रमुख श्रीराम अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय करवाया। संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी एवं वीएचपी के राष्ट्रीय मंत्री वीरेंद्र बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता वीरेंद्र ने अपने उद्बोधन में संस्था के कार्य को विस्तार से प्रस्तुत किया तथा समाज को जागरूक कर अधिक अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के द्वारा इस कार्य की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने संस्कारित समाज के बिना विकसित भारत की कल्पना भी नहीं कर सकते। आज हमे एक होकर इस लड़ाई को जीतना है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कौशिक, बिल्ड कॉम सुरेश चंद्र गर्ग, एस के अग्रवाल, विनोद भुआलका, अशोक गोगिया, सुरेंद्र बंसल, सतीश बंसल, राजेंद्र गोगिया, डॉ.विजय लक्ष्मी, सुखपाल अम्बावता इत्यादि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विभाग अध्यक्ष राम चन्द्र चौधरी ने धन्यवाद किया।