‘Om Ka Hari’ Trailer Out: Anshuman Jha and Raghubir Yadav Take on the Oldest Rivalry — Father vs Son
‘Om Ka Hari’ Trailer Out: Anshuman Jha and Raghubir Yadav Take on the Ol…
‘Om Ka Hari’ Trailer Out: Anshuman Jha and Raghubir Yadav Take on the Ol…
भाजपा फरीदाबाद ने श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाई डा. मंगल सेन की जयंती
डॉ. मंगल सेन जी भारतीय राजनीति में सादगी, त्याग और नैतिकता के प्रतीक थे : पंकज पूजन रामपाल
फरीदाबाद 27 अक्टूबर । भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “डॉ. मंगल सेन जी भारतीय राजनीति में सादगी, त्याग और नैतिकता के प्रतीक थे। उनका सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत, संगठन की शक्ति और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा को समर्पित रहा। डा. मंगल सेन ने जनसंघ का अध्यक्ष रहते हुए हरियाणा में संगठन को मजबूत किया। उनके त्याग बलिदान और समर्पण के कारण आज भाजपा न केवल देश में, बल्कि हरियाणा में भी एक सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा में उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आज भी उनका व्यक्तित्व हमें संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भारतीय जनसंघ के पुरोधा, हरियाणा भाजपा संगठन के सूत्रधार, प्रेरणास्रोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं लगातार सात बार विधान सभा का प्रतिनिधित्व करने वाले स्व. डॉ. मंगल सेन जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और पूर्ण गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में ज़िला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र और समाज सेवा के उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। श्री पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि डॉ. मंगल सेन जी की विचारधारा और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, जिला सचिव मनीष छोकर, कार्यलय सचिव राज मदान, सचिन गुप्ता, अभिषेक, महेश पाहुजा, माधव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।