Adivi Sesh Talks about juggling two roles at once, shifting Between Raw Desi Grit in his next Dacoit and a more suave global intelligence spy in G2
Adivi Sesh Talks about juggling two roles at once, shifting Between Raw …
Adivi Sesh Talks about juggling two roles at once, shifting Between Raw …
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ
किसानों के हित को देखते हुए समय से पहले शुरू करवाया खरीद कार्य
चंडीगढ़, 22 सितंबर--मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए धान खरीद कार्य को 1 अक्टूबर की बजाए 22 सितंबर से शुरू करने का काम किया है। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को जिला कुरुक्षेत्र की लाडवा अनाज मंडी में धान के खरीद कार्य का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी में धान की खरीद कार्य को शुरू करवाया और किसानों तथा व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के अनुरोध पर धान खरीद कार्य को निर्धारित समय से पहले शुरू करवाया गया है। इतना ही नहीं किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गत दिवस हिसार कृषि मेले में किसानों ने गेहूं के बीज पर सब्सिडी देने की मांग रखी थी। इस मांग को चंडीगढ़ जाते ही पूरा किया गया और बीज पर सब्सिडी देने की अधिसूचना को जारी करवाया गया।
मुख्यमंत्री के सामने खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसान अमित कुमार व चरण सिंह की लगभग 100 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई। पिछले वर्ष पीआर धान की कुल आवक 12,00,000 क्विंटल हुई थी। हालांकि इस सीजन में अनाज मंडी में पीआर धान की कुल 5000 क्विंटल की आवक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 1200 रुपए की मदद दे रही है।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।