पुष्प मेले में सिद्धदाता आश्रम ने झटके तीन अवॉर्ड

0
1647
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 25 Feb 2019 : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा आयोजित पुष्प मेले में शहर के बड़े आध्यात्मिक स्थल श्री सिद्धदाता आश्रम ने तीन अवॉर्ड झटक लिए। आश्रम को एक फर्स्ट और दो सेकंड प्राइज मिले हैं।

एचएसवीपी द्वारा सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें अब तक की सबसे ज्यादा 1100 प्रविष्टियां आई थीं। बावजूद इसके आश्रम ने तीन अवार्ड जीते हैं। जो कि उल्लेखनीय जीत हैं। इन तीन अवॉर्ड में एक लॉन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार और दो कट फ्लावर श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। एचएसवीपी फरीदाबाद की प्रशासक सोनल गोयल के हाथों यह अवॉर्ड आश्रम संचालन समिति के महासचिव डीसी तंवर ने ग्रहण किए।

आश्रम पहुंचने पर अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने समस्त टीम को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ दशक से आश्रम को लॉन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। जिसके पीछे वैकुंठवासी गुरु महाराज का प्रकृति के प्रति प्रेम निहित है। उन्होंने अपने हाथों से यहां वृक्ष लगाए थे जिनकी देखभाल हम लोग कर रहे हैं। जिन्हें एचएसवीपी से सराहना मिली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here