“आप” प्रदेशाध्यक्ष जयहिन्द ने दिए फरीदाबाद लोकसभा के कार्यकर्ताओं को जीत के मन्त्र

0
1242
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 31 March 2019 : आज आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द फरीदाबाद एन आई टी विधानसभा में आयोजित लोकसभा तैयारी पदाधिकारी–कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकित की| आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में सभी दस की दस लोकसभा में चुनावी की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है और आज फरीदाबाद से उमड़े कार्यकर्ताओं के जनसैलाब ने आम आदमी पार्टी के जनाधार को दिखा दिया है| कार्यकर्ताओं के सम्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष ने संघर्ष करते रहने की प्ररेणा देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही मुद्दों को लेकर जनता के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी|

प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ काण्ड किये है और इन कांडों का जनता तक लेकर जायेंगे| जिस तरह प्रदेश का भाई चारे का नाश कर दिया| न बेटी को बचा पा रहे है न ही पढ़ा पा रहे है| चौकीदार नही कमिशनखोर बने हुए है| झूठे चौकीदार यमुना का रेत खा गये, अरावली खा गये, खदान खा गये, प्रदेश का भाईचारा खा गये| सरकारी स्कूल-अस्पतालों का भट्टा बैठा दिया| अगर किसी को सरकारी अस्पताल में इलाज कराना पड़ जाए तो जमीन बेचनी पड़ जाती है| सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से हजारों लोग आज अंधे होने की कगार पर और चौकीदार खट्टर रोड शो में व्यस्त है| शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों का उद्घाटन करते घूम रहे है और सरकारी स्कूलों को बंद कर रहे है| भाजपा के चौकीदार तो सेना पर भी राजनीति करने में पीछे नही रहे| देश में युद्ध के हालात थे जब पुर देश बॉर्डर पर जाने की तैयारी में तब भाजपा के नेता बूथ पर जा रहे थे| किसान कर्ज के बोझ से परेशान हो कर आत्महत्या कर रहे है| उनके खून पसीने से कमाई बीमा कम्पनियों की जेब भरी जा रही है|

प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि जब आम आदमी पार्टी दिल्ली सस्ती बिजली , फ्री पानी , प्राइवेट स्कूलों से बेहतर सरकारी स्कूल, अच्छे सरकारी अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक, फ्री दवाइयां – टेस्ट , गरीबों का प्राइवेट हॉस्पिटल में फ्री इलाज , शहीद जवान के परिवार को देश में सबसे ज्यादा 1 करोड़ की आर्थिक मदद, किसान को फसल बर्बादी पर 20 हजार रूपये एकड़ मुआवजा दे सकती है तो भाजपा क्यों नही| सिर्फ नारों से जनता का पेट नही भरता है , लोगों को रोटी चाहिए , रोजगार चाहिए|

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से प्रदेश को बचाना जरूरी है इसके लिए जनता को जुमलों की झूठ से बाहर निकालना होगा| जनता को करोड़ों के मालिक बने बैठे इन चौकीदारों से बचाना होगा| इन झूठे चौकीदारों के खिलाफ ये एक धर्म-युद्ध है और सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को इस युद्ध को जीतने के लिए योगदान देना है|

इस मौके पर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा व लोकसभा –विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की | इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, लोकसभा सन्गठन मंत्री कुलदीप कौशिक, जिला अध्यक्ष हरेंदर भाटी, सन्गठन मंत्री धर्मबीर भडाना, महिला जिला अध्यक्ष गीता शर्मा, पूर्वांचल अध्यक्ष महिला विंग की सभी सदस्य, सभी विधानसभाओं के सन्गठन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष , विधान सभा सचिव, किसान सेल के पदाधिकारी, व्यापारी विंग के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , पोलिग स्टेशन इंचार्ज,बूथ अध्यक्ष सहित हिसार लोकसभा के हजारों कार्यकर्ता मोजूद रहे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here