मंगल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, 3100 महिलाओं ने किया मन्त्रो का उच्चारण

0
952
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 22 Nov 2019 : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थानद्वारा 22 से 28नवम्बर201 9 तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन बाल भवन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार फेज़- 2, दिल्ली में किया जाएगा! यह विलक्षण कथा संस्थान की ओर से मंथन (अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा प्रदान करता सम्पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम) के सहायतार्थ की जाएगी! मंथन (सम्पूर्ण विकास केंद्र) अभावग्रस्त बच्चों व प्रौढ़ वर्ग को मूल्याधारित शिक्षा प्रदान करता संस्थान का सामाजिक प्रकल्प हैं जो विभिन्न प्रयासों द्वारा साक्षर भारत सशक्त भारत के निर्माण में संलग्न है।

कथा से पूर्व दिल्ली के मयूर विहार, विनोद नगर क्षेत्र में मंगल भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी ली! 3100 श्रद्धालुगण जिसमें सौभाग्यवती महिलाए, युवा एवं अन्य ब्रह्मज्ञानी साधकों ने कलश यात्रा में भाग लिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह कलश यात्रा मयूर विहार की अलग अलग कॉलोनी से निकलती हुई वापिस समारोह स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा की स्थापना के समय श्रद्धालुगणों ने वेद मंत्रों का उच्चारण भी किया! केसरिया साड़ी और लाल चुनरी ओढे जब महिलाएं दो पंक्तियों में विभिन्न कालोनियों से गुजरी तो लोगों ने सकारात्मकता एवं आन्तरिक शांति का अनुभव किया| फूलों से सजे रथ में गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के स्वरूप के समक्ष श्रद्धालुओं ने सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रार्थना करते हुए प्रभु चरणों में मंगल आरती भी की। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई| श्रीमद भागवत कथा को लेकर शहर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एक सप्ताह चलने वाली भागवत कथा में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती जी व्यासपीठ पर सुशोभित होकर अपनी ओजस्वी वाणी में भक्ति रस एवं मधुर संगीत से परिपूर्ण कथामृत का पान कराएंगी! आयोजकों ने साय: 5:30 से रात्रि 9:30 बजे तक चलने वाले इस अध्यात्मिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भक्तों की उपस्तिथि की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here