विधायक राजेश नागर ने बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर कराया निर्माण शुरू

0
103
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोडों रुपयों की लागत से विकास कार्य शुरू हैं और इन विकास कार्यों से स्थानीय जनता को बड़ा लाभ होगा।

यह बात विधायक राजेश नागर ने आज गांव महमूदपुर में सड़कों गलियों और नालियों के निर्माण कार्य को शुरुआत करवाते समय कहीं। उन्होंने कहा कि यहां बीएन्डआर की ओर से करीब ढाई करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की शुरुआत स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वा कर की। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास कार्यों में तिगांव विधानसभा क्षेत्र बहुत तेजी से आगे चल रहा है। जो सभी लोगों को दिखाई भी पड़ रहा है। नागर ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अनेक जगहों पर नाली, सड़क, खड़ंजा, गली, पानी, सीवर आदि के कार्य चल रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक ही नीति है। हरियाणा एक हरियाणवी एक। इसीलिए वह सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में समान विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध हूं। आप लोगों ने मुझे सर्वाधिक वोट देकर विधानसभा पहुंचाया है। राज्य के मुख्यमंत्री भी आप लोगों को सर्वाधिक विकास करवा कर आपको धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र अपने विकास कार्य के साथ-साथ एजुकेशन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। आप लोगों का इसी प्रकार सहयोग रहा तो हम हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र बनेंगे।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, सुरेन्द्र बिधूड़ी, तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, जतनपाल पूर्व सरपंच, बदले राम, धीर सिंह पीलवान, रमेश सरपंच, जसमाल सरपंच, रतन सरपंच कबूलपुर, योगेश सरपंच ढहकोला, मनोज सरपंच भैंसरावली, धन्नी सरपंच, राजेन्द्र सरपंच, धर्मवीर सरपंच, राम सिंह नेताजी, शीशपाल, मुखराम थानेदार, विजेंद्र पीलवान, हरिचंद सरपंच, रतीचंद नागर, ऋषि नागर, अजब चंदीला, एसडीओ प्रकाश लाल बी एन्ड आर, एसडीओ हरेंद्र, जेई राजवीर, जेई वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here