‘पीले पंजे’ का कहर जारी, ग्रेटर फरीदाबाद में तोड़े गए अवैध निर्माण

0
890

Faridabad News : शहर में अवैध भवन निर्माण करने वाले लोगों पर नगर निगम का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पिछले दिनों नगर निगम ने शहर में अवैध तरीके से बनी इमारतों पर कार्रवाई की थी। इसी कड़ी में रविवार को भी निगम अधिकारियों की कार्रवाई जारी रही।

निगम अधिकारियों ने सेक्टर-85 में हाल ही में अवैध रूप से बनाई गई तीन दुकानों को नष्ट कर दिया। पीले पंजे की तोड़फोड़ की कार्रवाई सैकड़ों पुलिसकर्मी और निगम अधिकारियों की देखरेख में हुई।

पिछले दिनों कई बार नगर निगम के अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं को नोटिस देकर चेताया था, लेकिन इसके बावजूद यहां अवैध निर्माण किया गया। फरीदाबाद के विवादित बुढ़ैना गांव में बनाई गई दुकानों को तोड़ने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने ज्यादा पुलिस बल की डिमांड की थी, इसीलिए यहां पर पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ सैकड़ों पुलिस के जवानों को इस कार्रवाई में शामिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here