बाल दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस ने गरीब बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री

0
1123
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं.जवाहर लाल नेहरू के 128वें जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय सचिव वीर एम के जैन द्वारा गरीब बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। मानव विद्या निकेतन स्कूल एवं वीरा केन्द्र पर संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया। मानव सेवा समिति द्वारा इस स्कूल में तकरीबन 200 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर समिति की सदस्य एवं कांग्रेस प्रवक्ता सीमा जैन ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बताया कि इस दिन को बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, क्योंकि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत ज्यादा प्न्यार करते थे।

बाल दिवस बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस अवसर पर स्कूल में फैंसी ड्रेस, डांस, नाटक आदि जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसी नेता सीमा जैन के अलावा कल्पना गोयल, सुनीता फागना, रेनू, अंजु, गुड्डी, मीनू, पवन जैन, महेन्द्र जैन, डी के जैन, छवि, बबिता, जिंदल के साथ-साथ महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here