कोविंद, मोदी और सोनिया ने छठ पर्व पर देशवासियों को दी बधाई

0
1057

New Delhi News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने छठ महापर्व को लोक आस्था का पर्व बताते हुए अपनी बधाई संदेश में कहा, लोक आस्था के पर्व छठ पूजा पर सूर्य की ऊर्जा जन-जन को शक्ति दे। सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

गांधी ने लोकआस्था और विश्वास के इस महापर्व पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सूर्य उपासना के इस पर्व को अनेक देशवासी पारिवारिक सुख, समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मनाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष भी यह पर्व सभी के लिए सुख शांति और समृद्धि लाएगा। तीन दिन का छठ पर्व मंगलवार से शुरु हुआ है। कल शाम को पहला अध्र्य दिया जाएगा जबकि परसों सूर्योदय के पहले आखिरी अध्र्य के साथ इसका समापन हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here