सकारात्मक सोच से मिलती है सफ लता : सुधाशु महाराज

0
1268
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित सत्संग समारोह में सुधांशु जी महाराज ने  गुणों के विकास पर जोर दिया और  कहा कि जीवनदर्शन समझना है तो सत्य पथ पर चलो। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित सत्संग समारोह में सुधांशु जी महाराज ने  गुणों के विकास पर जोर दिया और  कहा कि जीवनदर्शन समझना है तो सत्य पथ पर चलो। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी।

परम पुज्य सुधांशु जी महाराज ने कहा कि कर्म के महत्व को समझने की जरूरत। कर्म की महिमा निराली है। इंसान को कर्म के महत्व को समझना चाहिए और हर परिस्थिति में मुस्कराने की कोशिश करें। कामयाबी के लिए भाग्य के भरोसे न बैठें। सुधांशु जी ने कर्म की महिमा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि परमात्मा पर विश्वास रखो और नेक कर्म करोए जीवन में आनंद ही आनंद आएगा। कई लोग भाग्यवादी होते हैंए वे कर्म के महत्व को नहीं समझ। जबकि वास्तविकता है कि इंसान को कर्म अवश्य करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण जी ने भी गीता में यही उपदेश दिया है। सुधांशु जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि गीता का संदेश कर्म ही है। हम सब अच्छे कर्म करें और प्रभु की कृपा हासिल करें।

इस अवसर पर बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा ने सुधांशु जी का स्वागत किया और संस्थान के कार्यों को सराहा।  सुधांशु जी महाराज ने कहा कि विचार अगर अच्छे हैं तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिए सोच को ठीक रखना होगा। प्रतिदिन योग करें, तो आपको जीवन में सफलता हासिल होगी।  सेक्टर-12 में आयोजित कार्यक्रम में सुधांशु जी महाराज ने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति का रसपान कराया।  विश्व जागृति मिशन द्वारा संचालित ज्ञानदीप विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। सुधांशु जी ने कहा कि माता.पिता तथा बुजुर्गो का आदर किया जाना चाहिए। मंडल के अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, पीडी आहूजा, जेपी अग्रवाल, आरबी बारी, डॉ विजयालक्ष्मी ने सुधांशु जी महाराज का अभिनंदन किया। मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि रविवार को समारोह का समापन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सत्संग में जीवन के लिए बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो कहोए उस पर अमल करने की कोशिश करो। जीवन सार्थक हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here