आम आदमी पार्टी हरियाणा में 16 हजार बूथों पर बूथ वीर तैयार करेगी: नवीन जयहिंद

0
1651
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नीलम बाटा रोड स्थित बीपी 47 देना बैंक नजदीक भडाना भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आप के प्रदेश अध्यक्ष डा. नवीन जयहिंद ने शिरकत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोकसभा अध्यक्ष रणवीर चंदीला, जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता, बढख़ल अध्यक्ष धर्मवीर भडाना, बढखल संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, एनआईटी विधानसभा प्रभारी राजूददीन, फरीदाबाद आर्बवजर सचिन गौड, अखिल भडाना, फरीदाबाद जिला युवा अध्यक्ष रविन्द्र दलाल,  एनआईटी संगठन मंत्री रघुवर दयाल, बल्लभगढ संगठन मंत्री नरेन्द्र सरोहा, विशाल नागर, हीरालाल सोनी, कुलदीप चावला, सी.एस.चावला, महिला जिलाध्यक्ष गीता शर्मा, पूनम सिनसरवार बल्लभगढ, सतीश कुमार फौगाट, करतार खटाना, विनय यादव, राहुल बैसला, तौफीक खान, सलमान, गीता सैनी, इमरत खान सहित अन्य सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नीलम बाटा रोड स्थित बीपी 47 देना बैंक नजदीक भडाना भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आप के प्रदेश अध्यक्ष डा. नवीन जयहिंद ने शिरकत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोकसभा अध्यक्ष रणवीर चंदीला, जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता, बढख़ल अध्यक्ष धर्मवीर भडाना, बढखल संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, एनआईटी विधानसभा प्रभारी राजूददीन, फरीदाबाद आर्बवजर सचिन गौड, अखिल भडाना, फरीदाबाद जिला युवा अध्यक्ष रविन्द्र दलाल, एनआईटी संगठन मंत्री रघुवर दयाल, बल्लभगढ संगठन मंत्री नरेन्द्र सरोहा, विशाल नागर, हीरालाल सोनी, कुलदीप चावला, सी.एस.चावला, महिला जिलाध्यक्ष गीता शर्मा, पूनम सिनसरवार बल्लभगढ, सतीश कुमार फौगाट, करतार खटाना, विनय यादव, राहुल बैसला, तौफीक खान, सलमान, गीता सैनी, इमरत खान सहित अन्य सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर डा. नवीन जयहिंद ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि इस कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उददेश्य आगामी दिनों में हरियाणा में आम आदमी पार्टी के 16000 बूथों पर बूथ वीर को तैयार करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बूथ वीर अपने अपने बूथों पर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ आगामी 1 नवम्बर को कुरूक्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिरकत करेेंगे उसकी भी आप सभी ने तैयारी करनी है ताकि इस सम्मलेन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर केजरीवाल के दिशा निर्देशों को सुने और पार्टी को मजबूत बनाये।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में आगामी 2019 में होने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी 90 विधानसभाओं पर चुनाव लडेगी सकी भी घोषणा की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में प्रभारी गोपाल राय भी शिरकत करेंगे जो कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे।  इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष रणवीर चंदीला व बढखल अध्यक्ष धर्मवीर भडाना ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों व योजनाओं का लाभ आज दिल्ली प्रदेश की जनता उठा रही है और अब आम आदमी पार्टी हरियाणा सहित अन्य जिलो में भी अपना वर्चस्व कायम कर चुकी है क्येाकि आप की नीतियां पूरी तरह से ईमानदारी, सच्चाई के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी आदेश देगी उस आदेश की पालना करते हुए हम सभी पार्टी को मजबूत बनाने में पूरी तरह से कृतसंकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here