Faridabad News, 06 Jan 2020 : बल्लभगढ़ हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा है कि किसी भी सत्संग को सुनने का फायदा तभी है जब हम व्यास जी महाराज द्वारा कहे गए वचनों को अपने जीवन में अपनाएं। पंडित मूलचंद शर्मा श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के दौरान उपस्थित भक्तों को संबोधित कर रहे थे। बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रही इस कथा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि वह यह कतई सहन नहीं करेंगे कि बल्लभगढ़ में किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा हो शहर में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा लेकिन साथ ही उन्होंने शहर में निशुल्क डिस्पेंसरी चला रही। संस्था श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट को अस्पताल निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार से श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा बल्लभ की अग्रवाल धर्मशाला में विशाल श्रीमद देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से पधारे संत कृष्णा स्वामी जी महाराज देवी के विभिन्न रूपों में अवतारों के विषय में भक्तों को विस्तार से जानकारी दे रहे। कथा में जहां व्यास जी महाराज ने नारी चरित्र और नारी संस्कार के विषय में विस्तार से चर्चा की। वही पंडित मूलचंद शर्मा ने व्यास जी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की वह उस व्यक्ति का सम्मान नहीं करते जो यहां कथा में व्यास जी की बातें तो सुनकर जाते हैं लेकिन घर पर उनके मां बाप परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यास जी जो बात कहते हैं उनको हमें अपनाना भी चाहिए पंडित मूलचंद शर्मा के अनुसार जिस भी नर और नारी के मां बाप परेशान हैं उनको इस प्रकार की कथा सुनने का कोई हक नहीं है। उन्होंने पिछले काफी समय से शहर में नि:शुल्क एलोपैथिक डिस्पेंसरी चलाने तथा मरीजों को निशुल्क दवा वितरण के लिए श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट को बधाई दी और कहा की श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट जिस अस्पताल के निर्माण के लिए प्रयासरत है। उसके लिए दोस्त सरकारी जमीन की पहचान कर ले और वह सरकारी नीतियों के अनुसार उनको प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल जी से उस जमीन को नियम अनुसार अलार्ट करा देंगे।
इस मौके पर उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के छोटे पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट धर्म व समाज सेवा का जो एक साथ मिलकर काम किया कर रहा है वह अतुलनीय है। उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष इस कथा को सुनने आते हैं क्योंकि उनको यहां पर आने से आत्मबल मिलता है। विनोद चौधरी ने कहा कि श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट का चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग बेमिसाल है क्योंकि एलोपैथिक डिस्पेंसरी चलाकर निशुल्क दवाएं वितरित करना अपने आप में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के साथ प्रमुख समाज सेवी ईश्वर दयाल, महेश गोयल, गोकुल घी वाले महेश मित्तल, धोजिया संगठन के प्रधान कैलाश गर्ग, वैश्य मेवात संगठन के प्रधान राम कृष्ण, श्री राधे मित्र मंडल के प्रधान मोहित गुप्ता, व्यापार संगठन चावला कॉलोनी के प्रधान प्रवीण गर्ग, विनोद गोस्वामी, तिगांव से डॉक्टर संजय गर्ग जी, नगर निगम गुरुग्राम के मुख्य अभियंता रमन शर्मा, फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व अधीक्षक अभियंता सतीश कुमार अग्रवाल, फरीदाबाद इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजेश अग्रवाल, रामू चंदावली, ओम प्रकाश गर्ग, चंद्रभान पंडित जी, उमेश गोयल, विक्रांत गोयल, मदनलाल अरोड़ा, बदरपुर से श्री वेद प्रकाश गोयल, दीनदयाल जी, प्यारेलाल, वेद प्रकाश जी, श्री सुभाष चंद जी, प्रमोद गोयल, अधिवक्ता जितेंद्र सिंह लोधी, वक्ता सराय से निरंजन लाल गुप्ता जी ने भी व्यास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।