बच्चों को संस्कार देने के साथ मैनेजमेंट स्किल्स विकसित कर रहा विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का नवरात्रि संस्कार महोत्सव : टिप्परचंद शर्मा
बच्चों को संस्कार देने के साथ मैनेजमेंट स्किल्स विकसित कर रहा विद्यासागर …
बच्चों को संस्कार देने के साथ मैनेजमेंट स्किल्स विकसित कर रहा विद्यासागर …
फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित नवरात्रि संस्कार महोत्सव के आठवें दिन मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टिप्परचंद शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की और स्कूल परिसर में लगातार आयोजित हो रही पूजा-अर्चना एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों और शहर के गणमान्य लोगों को साथ लेकर प्रतिदिन इतने व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है और यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।
कॉंग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि एक-दो दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना आसान हो सकता है, लेकिन लगातार कई दिनों तक सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजन करना बड़ी बात है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में धार्मिक एवं नैतिक संस्कार विकसित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चे यहां से सामूहिक सहयोग, अनुशासन, जिम्मेदारी और मैनेजमेंट स्किल्स जैसी महत्वपूर्ण बातें सीख रहे हैं, जो भविष्य में उनके जीवन में उपयोगी साबित होंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित शिवदत्त वशिष्ट ने भी स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव की सोच की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों से जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकों और पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगातार इतने बड़े आयोजन को बिना किसी तनाव के, मुस्कुराते चेहरों और पूरे उत्साह के साथ संपन्न करना टीम की समर्पण भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर भारत भूषण शर्मा ने कहा कि स्कूल परिसर में प्रवेश करते ही ऐसा आध्यात्मिक वातावरण महसूस होता है, मानो मां के दरबार में बैठे हों। प्रतिदिन होने वाली पूजा-अर्चना से पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक माहौल का निर्माण हो रहा है। इसका लाभ निश्चित रूप से यहां पढ़ने वाले बच्चों और पूरे विद्यालय परिवार को मिलेगा।
धर्मपाल यादव ने कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों को इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होते देखकर प्रसन्नता महसूस करते हैं। यही कारण है कि शहर के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग भी इस महोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने यह संदेश दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। चेयरमैन धर्मपाल यादव की इसी सोच के अनुरूप आयोजित नवरात्रि संस्कार महोत्सव समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित कर रहा है।
इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा,ममता भड़़ना देवेंद्र चौधरी, दयाचंद शर्मा, बिजेंद्र जी, ज्ञान जी, एडल, एडवोकेट, राजबीर सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।