विद्यार्थियों के कैनवास पर दिखा ‘मेरे सपनों का भारत’, 2047 के विकसित भारत की झलक

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण : पंकज पूजन रामपाल

दून भारती पब्लिक स्कूल, सेहतपुर  में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित


फरीदाबाद, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वीरवार को दून भारती पब्लिक स्कूल, सेहतपुर, फरीदाबाद में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी द्वारा किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे । इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक टीना बैंटिक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अलका भाटिया, जिला सचिव मनीष छोकर, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,  मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गुप्ता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक प्रतिभा तिवारी, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चंदन नेगी, अजय रावत, समाजसेवी भुवन भाकुनी, मनीष डंगवाल, भूपेंद्र सिंह रावत, संजय अरोड़ा,  सतपाल  मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

‘विकसित भारत और मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कैनवास पर अपने चित्रों में विकसित भारत, मेरे सपनों का भारत, आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को दर्शाया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण,विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल  ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं सेवा आधारित कार्यक्रमों से बच्चों के मन में विकसित भारत के निर्माण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं और स्कूल के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का नेतृत्व करेंगे, इसलिए उनके भीतर राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम की संयोजक व जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी ने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता में ही विकसित भारत की मजबूत नींव दिखाई देती है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी सोच और सपनों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की भावना को विद्यार्थियों के जीवन का हिस्सा बनाना ही ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम में गिरिश मेहता, जस्मीत सिंह तथा मंडल महामंत्री प्रदीप त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं दून भारती पब्लिक स्कूल की इंचार्ज श्रीमती आशा मल्होत्रा, हेड ऑफ डिपार्टमेंट किशलाय अस्थाना, प्रदीप शास्त्री, संगीता डोभाल, अनिता नायक, तृप्ति सिंह, आकाश, दीपक, प्रत्यूष, गंगा बिष्ट, पीटीआई दीया सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के हेड बॉय रितेश रावत एवं हेड गर्ल शानवी प्रकाश ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।