मनोज बाजपेयी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर लॉन्च किया, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

New Delhi News : फिल्म उत्तर दा पुत्तर का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लॉन्च किया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म की कहानी “करम बड़े या किस्मत?” जैसे दिलचस्प सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें इमोशन, ट्विस्ट और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में कहानी की झलक दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का वादा करती है।

इस फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है, जो संदीप कपूर की कहानी पर आधारित है।

यह टेलर उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और व्यंग्य के मिश्रण की झलक देता है।

प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स इससे पहले जुगाड़, अनारकली ऑफ आरा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म भोंसले "जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जानी जाती है और अब "उत्तर दा पुत्तर’" के साथ एक और अलग कहानी लेकर आ रही है।

फिल्म में अनु कपूर, पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।
उत्तर दा पुत्तर 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।