877 बूथों तक पहुँचेगा भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
877 बूथों तक पहुँचेगा भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म , बूथ स्तर तक क…
877 बूथों तक पहुँचेगा भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म , बूथ स्तर तक क…
877 बूथों तक पहुँचेगा भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
फरीदाबाद, 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला कार्यालय "अटल कमल" में शुक्रवार को संगठनात्मक विषयों को लेकर जिला पदाधिकारी मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों से सभी बूथों पर होने वाले मतदाता सत्यापन पर समीक्षा की । भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदान के माध्यम से ही नागरिक अपने हितों की सरकार चुनता है और लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के अंतर्गत अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का मतदाता सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध मतदाता सूची केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है।
श्री रामपाल ने कार्यकर्ताओं को 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष आत्मीय जुड़ाव है। उनके नेतृत्व में प्रदेश को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। हरियाणा की जनता ने लगातार केंद्र और प्रदेश में भाजपा को जनादेश देकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। आज भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे ने भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के सभी 877 बूथों तक डिजिटल प्रशिक्षण पहुंचाया जाएगा। बूथ अध्यक्षों से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से और अधिक सक्षम एवं सशक्त बन सके। जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,भाजपा ओम प्रकाश रक्षवाल, डिजिटल प्रशिक्षण जिला प्रमुख मनोज वशिष्ठ ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म जिला संयोजक मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना, मुकेश शर्मा, गोल्डी अरोड़ा ,जिला सचिव मनीष छोकर, अनुराधा डिगवाल, तरनजीत भाटिया, गिर्राज त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आभाष अग्रवाल, शिवम् रतन, BLA -1 वेदप्रकाश, मनीष राघव, मंडल प्रभारी नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, शेखर तंवर, राजेश चौधरी, हरीश बैसला, गौरव चौधरी, मुकेश झा, नंदकिशोर कश्यप, कृष्ण पहलवान, तृप्ति माला, शिव कुमार गुप्ता, महेश कुमार, शुभांकित गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।