किआ इंडिया ने 8.39 लाख की शुरुआती कीमत पर पेश की किआ साइरोस MY26; बेहतर डिजाइन, अधिक मूल्य और ऑटोमैटिक की आसान पहुंच का वादा


नई दिल्लीभारत, 20 अप्रैल 2026: भारत के प्रमुख मास-प्रीमियम वाहन निर्माताओं में से एककिआ इंडिया ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए किआ साइरोस मॉडल ईयर 2026 (MY26) पेश करने की घोषणा की है। इसमें नए HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) ट्रिम्स के साथ मॉडल लाइनअप का विस्तार किया गया है। नई साइरोस MY26 8,39,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगी और इसमें पहले से ज्यादा ऑटोमैटिक विकल्प दिए गए हैंजिनमें नए डीजल ऑटोमैटिक ट्रिम्स भी शामिल हैं। ये सब किफायती कीमत पर बेहतर मूल्य देने की रणनीति को और मजबूत करते हैं। नई और मजबूत ट्रिम रणनीतिपूरे मॉडल रेंज में बेहतर फीचर्सऔर स्पोर्टी व मजबूत फ्रंट-रियर डिजाइन के कारण यह अब पहले से भी ज्यादा आकर्षक एसयूवी लगती है। नई साइरोस अपनी मुख्य खूबियों जैसे शानदार स्पेसप्रीमियम इंटीरियर और मजबूत सुरक्षा को बरकरार रखते हुए अब ग्राहकों को कहीं ज्यादा सार्थक मूल्य प्रदान करती है।

 

किआ इंडिया के सेल्स एवं मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री अतुल सूद ने कहा, "ग्राहकों के सुझावों ने साइरोस मॉडल ईयर 2026  को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसमें डिजाइन को और आकर्षक बनाया गया हैट्रिम और फीचर्स को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया गया हैजिससे अब यह पहले से कहीं ज्यादा सार्थक मूल्य देता है। साथ हीट्रिम्स और पावरट्रेन में ज्यादा विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। लॉन्च के बाद साइरोस ने कई पुरस्कार जीते हैं और ऑटो विशेषज्ञों ने इसकी खूब तारीफ की है। यह नया अपडेट अब इसे और भी ज्यादा लोगों के लिए आकर्षक बनाता है। यह बदलाव किआ की 'ग्राहक-प्रथमसोच का बेहतरीन उदाहरण है। साइरोस मॉडल ईयर 2026 प्रीमियम सुविधाओं को ज्यादा सुलभ बनाते हुए शानदार केबिन स्पेसआराम और शहर में आसानी से चलने वाली फुर्ती को एक साथ जोड़ता है। हम सभी ग्राहकों को साइरोस मॉडल ईयर 2026 को खुद चलाकर देखने के लिए अपने नजदीकी किआ डीलरशिप पर आने के लिए आमंत्रित करते हैं।"

 

किआ साइरोस उच्च-मूल्य स्वामित्व अनुभव प्रदान करने वाली सुविधाओं की पेशकश जारी रखती हैजिनमें 76.2 सेमी (30") ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल - कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिटडुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफस्ट्रीमलाइन डोर हैंडलफ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, 60:40 स्प्लिट के साथ दूसरी पंक्ति की सीट रिक्लाइन और स्लाइड, 20 मजबूत हाई-स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेज और फाइव-स्टार बीएनसीएपी रेटिंग शामिल हैं। इसके साथ ही 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्सओटीए अपडेट और किआ कनेक्ट डायग्नोस्टिक्स समग्र सुविधा को बढ़ाते हैं।

 

ग्राहकों की सड़क पर अलग पहचान बनाने की बदलती पसंद को देखते हुएसाइरोस मॉडल ईयर 2026 अब बॉडी-कलर्ड एरो इंसर्ट्स और एलईडी फॉग लैंप्स के साथ ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स वाले बिल्कुल नए स्पोर्टी और मजबूत फ्रंट बम्पर के साथ आता है। रियर डिजाइन को एलईडी हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और बॉडी-कलर्ड एरो इंसर्ट्स वाले बिल्कुल नए बम्पर के साथ बेहतर बनाया गया है। साइड की बनावट को मजबूत करने के लिए साइरोस अब बॉडी कलर्ड साइड गार्निश के साथ ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ओआरवीएम्स के साथ आता है। ये सभी बदलाव किआ साइरोस की बाहरी आकर्षण और कुल मूल्य दोनों को बढ़ाते हैं। HTX और HTX(O) अब नियॉन रंग के ब्रेक कैलीपर्स के साथ एक नए R17 - 43.66 सेमी (17") स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील डिजाइन के साथ आते हैं। अपनी सड़क पर दिखावट को और मजबूत करते हुए साइरोस मॉडल ईयर 2026 में मैग्मा रेडआइवरी सिल्वर मैट और आइवरी सिल्वर ग्लॉस सहित नए रंग विकल्प पेश किए गए हैं।

 

नए अपडेट और मजबूत वेरिएंट लाइनअप के साथमुख्य फीचर्स अब कीमतों के व्यापक दायरे में उपलब्ध हैं। इससे साइरोस की मुख्य खूबियों जैसे समृद्ध केबिन अनुभवअसाधारण स्पेस और फाइव-स्टार बीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग को बरकरार रखते हुए प्रीमियम फीचर्स तक सबकी पहुंच सुनिश्चित होती है। ग्राहकों की सुविधा की जरूरतों को पूरा करते हुएडीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब HTK+ ट्रिम से उपलब्ध हैजिसकी कीमत 12,73,900 रुपये रखी गई है।

 

कॉम्पैक्ट आयामों के साथ डिजाइन की गई किआ साइरोस को इंटीरियर स्पेस और यात्रियों के आराम से समझौता किए बिना भीड़भाड़ वाली शहरी परिस्थितियों में चलाना आसान हैजो इसे अलग-अलग जरूरतों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। ग्राहकों ने खुद महसूस किया है कि इसकी राइड क्वालिटीजगह और व्यावहारिकता इसकी प्रमुख ताकत हैंजिससे साइरोस ने परिवार के लंबे समय के साथी के रूप में अपनी जगह बनाई है।

 

बेहतर पहुंचज्यादा विकल्प और मजबूत मूल्य प्रदान करने के जरिएसाइरोस MY26 ज्यादा सार्थक मूल्य के साथ विचारशीलग्राहक-केंद्रित नवाचार करने की किआ की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

 

Note to the Editor: Kia Syros MY26 Lineup; Prices (Ex-Showroom; in INR)

Powertrain/Trim

HTE

HTE(O)

HTK(EX)

HTK+

HTK+(O)

HTX

HTX(O)

G1.0 MT

839,900

919,900

979,900

1,073,900

1,199,900

-

-

G1.0 7DCT

-

-

-

1,193,900

1,319,900

1,399,900

1,499,900

D1.5 6MT

-

999,900

1,059,900

1,153,900

1,279,900

-

-

D1.5 6AT

-

-

-

1,273,900

1,399,900

1,479,900

1,579,900