10 हजार रुपये से कम कीमत में सबसे टिकाऊ और भरोसेमंद मोबाइल ब्रांड बना आईटेल: सीएमआर

नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2026: आईटेल, एक अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड जो अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के जरिए तकनीक को सबकी पहुंच में लाने के लिए जाना जाता है, साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की ताजा रिपोर्ट "द राइजिंग रोल ऑफ ड्यूरेबिलिटी, रिलायबिलिटी एंड अफोर्डेबिलिटी इन इंडियाज डिवाइस मार्केट" में शीर्ष स्थान पर रहा है। क्रॉस-सेगमेंट ड्यूरेबिलिटी परफॉर्मेंस के साथ-साथ पोर्टफोलियो की मजबूती और विविधता के आधार पर, आईटेल 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में 0.86 के प्रभावशाली ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स के साथ शीर्ष ब्रांड बनकर उभरा, जबकि सैमसंग (0.79) और विवो (0.72) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 15 करोड़ के विशाल ग्राहक आधार के साथ आईटेल अब दुनिया के 80 से अधिक देशों में मौजूद है।

साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट प्रभु राम ने कहा, "भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं बुनियादी रूप से बदल रही हैं। टिकाऊपन, विश्‍वसनीयता और किफायती कीमत यानी डीआरए अब खरीदारी के फैसलों के केंद्र में आ गए हैं। आज उपभोक्ता ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो रोजमर्रा की मजबूती, लगातार बेहतर परफॉर्मेंस, व्यावहारिक डिजाइन और भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट को एक साथ पेश करें। सीएमआर के हमारे अध्ययन में उपभोक्ताओं का इन खूबियों के साथ मजबूत जुड़ाव सामने आया है। अधिकांश उपभोक्ता अपने पसंदीदा ब्रांड को लंबे समय तक चलने वाली निर्माण गुणवत्‍ता, विश्वसनीयता और उपयोग में आसानी से जोड़ते हैं। फीचर फोन और स्मार्टफोन दोनों में उच्च ड्यूरेबिलिटी परसेप्शन स्कोर, मजबूत रिलायबिलिटी और डिवाइस प्रोटेक्शन मेट्रिक्स के साथ मिलकर शहरी और उभरते बाजारों में खरीदारी के विचार और भविष्य के इरादे को तेजी से आकार दे रहे हैं।

सीएमआर ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स में आईटेल एक मजबूत प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा, जिसने फीचर फोन में 0.65 और स्मार्टफोन में 0.86 का स्कोर हासिल किया। रिलायबिलिटी (विश्‍वसनीयता) और सर्विस स्कोर भी लगातार ऊंचे रहे।

सीएमआर अध्ययन के बारे में बात करते हुए आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, "टिकाऊपन हमारी हर चीज के निर्माण के केंद्र में है। हमारा मानना है कि सच्चा इनोवेशन सिर्फ इस बात से नहीं मापा जाता कि हम क्या बनाते हैं, बल्कि इस बात से भी मापा जाता है कि वह कितने समय तक टिकता है। हम सीएमआर से यह मान्यता पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो आईटेल के उत्पादों में टिकाऊपन और विश्‍वसनीयता को फिर से साबित करती है। इस अध्ययन के नतीजे इस बात का मजबूत

प्रमाण हैं कि हमने अलग-अलग कीमत बिंदुओं और उत्पाद श्रेणियों में अपने ब्रांड के वादे को कितनी निरंतरता से पूरा किया है।

फीचर फोन सेगमेंट में ब्रांड ड्यूरेबिलिटी परसेप्शन में आईटेल 91% के साथ पहले स्थान पर है, इसके बाद एचएमडी 89% और लावा 86% पर हैं। स्मार्टफोन में आईटेल 85% के साथ दूसरे स्थान पर रहा और वीवो 84% के साथ तीसरे स्थान पर, जिससे आईटेल दोनों डिवाइस श्रेणियों में शीर्ष तीन ब्रांडों में मजबूती से शामिल हो गया। मौजूदा आईटेल उपयोगकर्ताओं में ब्रांड फीचर फोन सेगमेंट में किफायती कीमत (58%), विश्‍वसनीयता (56%) और टिकाऊपन (53%) पर उल्लेखनीय स्कोर करता है। ब्रांड इमेज के मामले में 85% उपयोगकर्ताओं को लगता है कि उन्हें पैसे की अच्छी कीमत मिलती है, 81% आईटेल को मजबूती और टिकाऊपन से जोड़ते हैं, 79% इसके डिजाइन की सराहना करते हैं और 74% इसे एक भरोसेमंद ब्रांड मानते हैं।

ब्रांड ने स्मार्ट डिवाइसेज में भी 0.88 का मजबूत स्कोर दर्ज किया, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक में से एक है। यह भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के टिकाऊपन पर ब्रांड के फोकस को और मजबूत करता है। सर्वेक्षण में शामिल 51% उपभोक्ता भविष्य में आईटेल फीचर फोन खरीदने में रुचि रखते थे, इसके बाद एचएमडी के लिए 43% और लावा के लिए 29% थे। इसी तरह 30% ने भविष्य में आईटेल स्मार्टफोन खरीदने में रुचि दिखाई, जो इस सेगमेंट में सबसे अधिक में से एक है। सीएमआर रिपोर्ट इस बात पर भी प्रकाश डालती है कि भारतीय उपभोक्ता टिकाऊपन को किस तरह से परिभाषित कर रहे हैं। अब टिकाऊपन खरीदारी के बाद मिलने वाला भरोसा नहीं, बल्कि खरीदारी के विचार के समय ही एक जरूरी कारक बन चुका है। ताजा सीएमआर ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स के लिए भारत के 13 शहरों में 18 से 35 साल की उम्र के 2,086 फीचर फोन और स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं का सर्वेक्षण किया गया। इसमें टियर 1, टियर 2 और टियर 3 बाजारों को शामिल किया गया, जिनमें नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, मैसूरु, कोयंबटूर, नासिक, गंगटोक, हरिद्वार और भुवनेश्वर जैसे शहर शामिल हैं। वास्तविक जीवन के टिकाऊपन के पहलुओं को एक ही स्कोर में जोड़कर सच्ची, रोजमर्रा की विश्‍वसनीयता को दर्शाया गया है। इंडेक्स का ऊंचा स्कोर लगातार बेहतर परफॉर्मेंस और भरोसेमंद सर्विस से प्रेरित उपभोक्ता विश्वास को दर्शाता है।