गैस पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं, पैनिक में अनावश्यक भंडारण से बचें : डीसी

- डीसी ने आम जनता से जागरूक रहने और नैतिकता बनाए रखने की अपील की


फरीदाबाद, 30 मार्च। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं का जमाखोरी एवं कालाबाजारी जैसी अवैध गतिविधियों के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य न केवल उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि बाजार में कृत्रिम कमी उत्पन्न कर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को अनियंत्रित रूप से बढ़ा देते हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

डीसी आयुष सिन्हा ने ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में लगातार निगरानी रखी जा रही है और संबंधित विभागों की टीमों को सक्रिय कर नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। यदि कोई व्यापारी आवश्यक वस्तुओं का अवैध भंडारण करता हुआ या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर वस्तुओं की बिक्री करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने आमजन से नैतिकता बनाए रखने और आम जनता से जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाजार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।