फरीदाबाद जिले के 877 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132 वां एपिसोड

राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : पंकज पूजन रामपाल

जन-जन को जोड़ने वाला राष्ट्रीय संवाद बन गया है ‘मन की बात’ : पंकज पूजन रामपाल

अनसुने नायकों को पहचान और सम्मान दिला रहे हैं मोदी जी : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद, 29 मार्च।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सेवा और सकारात्मक सोच को जन-जन तक पहुँचाने वाला सशक्त मंच है, जो आम नागरिक और प्रधानमंत्री के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है। मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि “भारत दर्शन” का सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से अनसुने नायकों और प्रेरणादायक कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

फरीदाबाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ मंडल के बूथ संख्या 116, सामुदायिक भवन, सेक्टर-31 में पार्षद अजय बैंसला, अनिल नागर, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, हरीश बैंसला, मंडल महामंत्री सुरेश महाजन, करणपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष करमबीर बैंसला, टी.एन कपूर, आदित्य भसीन, ममता श्रीवास्तव, बिन्दु कौल, वी.के. अग्रवाल, चित्रा शर्मा, स्नेहलता मेहता सहित 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया । जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि जिले के सभी 877 बूथों पर मन की बात के 132वें एपिसोड का श्रवण किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद चौ. कृष्णपाल गुर्जर,कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अद्लक्खा, महापौर प्रवीण जोशी, सभी जनप्रतिनिधि - पार्षद एवं संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने - अपने बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचारों को आत्मसात किया। पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” पहल को जन आंदोलन बनाने और जल संरक्षण को जीवन का संकल्प अपनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन लाते हैं।