दिल्ली हाट - जनकपुरी में मची अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - 2026 की धूम : श्रीनाथ दीक्षित

नई दिल्ली न्यूज़ : इस अवसर पर देश के साथ-साथ विश्व-भर के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं द्वारा किए गए अभिन्न योगदानों को सलाम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया था।

इस क्रम में दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के अंतर्गत आने वाले देश की राजधानी दिल्ली के जाने-माने दिल्ली हाट - जनकपुरी में भी देश, समाज और मानव जीवन में अपने अभिन्न योगदान देने वाली महिलाओं के जज़्बे को सलाम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बेहद ज़ोरो-शोरों से मनाया गया।

इस अवसर पर यहाँ पर आने वाले आगंतुकों और ख़ासकर महिलाओं के लिए गायन-वादन, अंताक्षरी, म्यूज़िकल चेयर, क्वीज़ कॉम्पीटिशन, इत्यादि, जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली हाट में अंदर आते ही पीले रंग की ख़ूबसूरत परी की ड्रैस में वॉयलेन प्ले करती महिला ने आने वाले सभी आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित किया। क्या बच्चे, क्या जवान और क्या बूढ़े; सभी ने इस अवसर का फ़ायदा उठाते हुए इस मनमोहक पल को अपने कैमरे में सैल्फ़ीज़ के माध्यम से क़ैद किया।

इसके अलावा अपनी-अपनी कलाओं में निपुण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न स्टॉल्स ने भी मौजूद सभी आगंतुकों का मन मोहा।

दिल्ली हाट - जनकपुरी के इंचार्ज, श्री अनुदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली हाट - जनकपुरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के माध्यम से हमारे समाज को एक सक्षम समाज बनाने में अपने अभिन्न योगदान देने वाली महिलाओं के प्रति एक सलाम करने का अवसर हमें भी मिला। इस अवसर पर हमने महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिवटीज़ यहाँ पर ऑर्गेनाइज़ करीं थीं।
 
इस अवसर पर दिल्ली पर्यटन विभाग में पी.पी.एस., श्री विपिन मदान ने बताया कि यह विश्व हमेशा महिलाओं के योगदानों के प्रति नत्मस्तक रहेगा! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जैसे आयोजन तो, सिर्फ़ एक औपचारिकता है; लेकिन, सच में! एकसभ्य और सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं द्वारा किए गए योगदानों की कोई तुलना नहीं करी जा सकती!

इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली हाट - जनकपुरी में आने वालीं महिलाओं के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया था।