-मेला परिसर में बीन व नगाड़ा पार्टियां कर रही आगंतुकों का जोरदार स्वागत
फरीदाबाद। सूरजकुंड में 15 फरवरी तक चलने वाले 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले में के दूसरे दिन रविवार को हजारों की सख्यां में पर्यटक पहूंचें। एक तरफ जहां मेला परिसर में स्वदेशी उत्पादों की सुगंध, लोक संगीत की गूंज और परंपरा की झलक आगंतुकों को आकर्षित कर रही है, वहीं मेले में हरियाणा की लोक संस्कृति से बीन व नगाड़ा पार्टी कलाकार मेले में आने वाले पर्यटकों का जोरदार स्वागत कर रहे है।
लोकल टू ग्लोबल आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ स्वदेशी, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम के साथ इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बीन व नगाड़ा पार्टी की प्रस्तुति से युवाओं के पांव रुक नहीं पाते और वे नाचने लगते हैं, कुछ युवा तो बडे़ ही मोहक अंदाज में डांस करने लगते हैं। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले में पर्यटक नगाड़े की थाप एवं बीन की धुन पर झूमने को मज़बूर हो रहे हैं। पार्टी के सदस्य नगाड़ा एवं बीन की तान, झांज एवं ढप बजाकर पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें दो ढोल, झांझ, खंजरी, खड़ताल, चिमटा आदि साज की धुन सुनकर विदेशी मेहमान झूमने लगते हैं व नाचना शुरू कर देते हैं।