सेक्टर-24 में 30 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को फोर लेन में किया जाएगा तब्दील - मूलचंद शर्मा विधायक

- डबल रोड बनने से सोहना पुल, बाटा पुल और मुजेसर फाटक रोड से आने जाने में नागरिकों को मिलेगी राहत, उद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

बल्लबगढ़। सेक्टर-24 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और स्थानीय निवासियों व उद्योगों की सुरक्षा एवं हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए 30 मीटर एवं उससे अधिक चौड़ी आंतरिक सड़कों को फोर लेन में विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

 ये सभी 4 लेन रोड के बनने से सोहना पुल से आने वाले रोड,मुजेसर रेलवे फाटक की तरफ आने वाले रोड और बाटा पुल की तरफ से जोड़ा जाएगा ताकि उद्योगिक एरिया को जाम मुक्त के साथ साथ उद्योगिक क्षेत्र के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके।
बता दे कि अभी हाल ही में एक फैक्ट्री में आग लगेने के कारण  वहां सड़कों पर अन प्लान तरीके से खड़े वाहनों में भी आग लग गई थी फैक्ट्री में भीषण आग के कारण काफी लोगों को जख्म आए थे इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा ने उपरोक्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बता दे कि सेक्टर-23 एवं 24 को विभाजित करने वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। 

औद्योगिक क्षेत्र में भारी लोडेड वाहनों के आवागमन को देखते हुए मौजूदा सड़क का चौड़ीकरण एवं उन्नयन अत्यंत आवश्यक हो गया है।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत सड़क को फोर लेन में विकसित करने के साथ-साथ सेंट्रल वर्ज (मध्य पट्टी), फुटपाथ, वर्षा जल निकासी हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सीवर लाइन, आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स तथा हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) का विकास भी किया जाएगा।

यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है, ताकि क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके और नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर अवसंरचना उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर एचएसआईडीसी फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम एसडीओ हरिकिशन,पार्षद रवि भगत,भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।