इस मैच में क्रेजी क्रिकेट क्लब ने आर एस कन्वेंट स्कूल को 2 विकेट से हराया

Faridabad News : 28th रविंद्र फागना मिक्स कॉर्पोरेट संडे डे कप 2025, रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली पर खेला गया। यह मैच आर एस कॉन्वेंट स्कूल और क्रेज़ी क्रिकेट क्लब पहलादपुर के बीच खेला गया इस मैच में क्रेजी क्रिकेट क्लब ने आर एस कन्वेंट स्कूल को 2 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था आर एस कन्वेंट स्कूल ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया आर एस कॉन्वेंट स्कूल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन का लक्ष्य दिया आर एस कन्वेंट स्कूल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रवीण डागर ने 20 गेंद में 2 चौके 2 छक्के की मदद से 30 रन, भोपी ने 18 गेंदों में 5 चौके की मदद से 27 रन बनाए। क्रेजी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन अहलूवालिया ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट, वीरेंद्र सिंह ने 3.5 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट, यश चौहान और श्री चंद ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रेजी क्रिकेट क्लब पहलादपुर टीम ने 19.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर जीत हासिल की क्रेजी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वीरेंद्र सिंह ने 24 गेंदों में 3 चौके 4 छक्कों की मदद से 45 रन, सचिन अहलूवालिया ने 6 गेंद में 3 चौके की मदद से 14 रन बनाए। आर एस कान्वेंट स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए भोपी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, प्रिंस कुमार और शाहहूं ने 2–2 विकेट हासिल किया।

इस मैच का मैन ऑफ द मैच सचिन अहलूवालिया और फाइटर ऑफ द मैच भोपी को घोषित किया गया