टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की बहुप्रतीक्षित हैरियर और सफारी; शुरुआती कीमत ₹12.89 लाख (एक्स-शोरूम)

मुंबई, 09 जनवरी, 2025:  भारत में एसयूवी बनाने वाली अग्रणी कंपनी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी), ने आज 1.5लीटर हायपरआयन टर्बो-जीडीआई पेट्रोल इंजन वाली बहुप्रतीक्षित हैरियर और सफारी की कीमतों की घोषणा की है। सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी कीमतों पर हैरियर पेट्रोल की कीमत ₹12.89 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से शुरू होती है, जबकि सफारी पेट्रोल ₹13.29 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से उपलब्ध है।

टॉप सेगमेंट के लग्जरी फीचर्स से लैस, ये दोनों एसयूवी सैमसंग नियोक्यूएलईडी (NeoQLED) से संचालित 36.9 सेमी सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, इमर्सिव डॉल्बी एटमॉस ऑडियो, बिल्ट-इन डुअल डैश कैम और डीवीआर के साथ विजन-एक्स ई-आईआरवीएम, ऑटो रिवर्स डिप के साथ विजनसिंक मेमोरी ओआरवीएम और क्लियरव्यू डुअल कैमरा वॉशर जैसे इनोवेशन के साथ प्रीमियम एसयूवी स्पेस को फिर से परिभाषित करती हैं।

सेगमेंट में सबसे अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी देने के साथ, बिल्कुल नया 1.5लीटर हायपरआयन टर्बो-जीडीआई इंजन इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैरियर और सफारी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को फिर से परिभाषित करने में सक्षम बनाता है। लेटेस्ट इंजन टेक्नोलॉजी और एआई और एमएल द्वारा संचालित यह इंजन बेजोड़ और बिना किसी समझौते के परफॉर्मेंस देता है, जो शहर में ड्राइविंग और हाईवे ड्राइव दोनों के लिए पॉवर और एफिशिएंसी के बीच सही संतुलन बनाता है। यह बेहतर राइड और हैंडलिंग, सेगमेंट में सबसे अच्छे एनवीएच लेवल के साथ प्रीमियम इन-केबिन शांति, और एक पॉवरट्रेन प्रदान करता है जिसे शहरी ट्रैफिक में एक सॉफिस्टिकेट राइड अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष रूप से ट्यून किया गया है, साथ ही हाई स्पीड पर असाधारण स्थिरता भी मिलती है। ये खूबियां हर यात्रा को बेहतर बनाती हैं, जिससे हैरियर और सफारी इस सेगमेंट में अल्टिमेट चॉइस के रूप में मजबूती से स्थापित होती हैं।

हैरियर और सफारी टीएमपीवी की सुरक्षा विरासत को बनाए हैं, अब हायपरआयन पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित सभी वेरिएंट के लिए एकदम परफेक्ट 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग हासिल की है, जिससे पूरा हैरियर और सफारी पोर्टफोलियो 5-स्टार सर्टिफाइड हो गया है।

हैरियर और सफारी 1.5लीटर हायपरआयन टर्बो-जीडीआई पेट्रोल की शुरुआती कीमत (रुपए में) नीचे दी गई है (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली):

हैरियर

एमटी

एटी

#डार्क एमटी

#डार्क एटी

स्मार्ट

   12,89,000

 –

प्योर एक्स 

   15,99,990

   17,53,190

   16,63,390

   17,91,090

एडवेंचर एक्स 

   16,86,490

   18,47,290

   17,38,490

   18,89,990

एडवेंचर एक्स+

   17,13,590

   18,74,390

   17,65,590

   19,26,390

फियरलेस एक्स

   19,99,990

   21,78,890

   20,65,390

   22,30,890

फियरलेस एक्स+

   22,11,990

   23,53,890

   22,63,990

   24,05,890

फियरलेस अल्ट्रा

   22,71,990

   24,13,890

 –

 –

फियरलेस अल्ट्रा रेड#डार्क

   23,26,990

   24,68,890

 –

 –

 

सफारी

एमटी

एटी

#डार्क एमटी

#डार्क एटी

स्मार्ट

   13,29,000

प्योर एक्स 

   16,49,190

   17,91,090

   17,01,190

   18,52,590

एडवेंचर एक्स+

   17,75,090

   19,35,990

   18,27,190

   19,88,090

अकम्प्लिश्ड एक्स

   20,84,290

   22,49,890

   21,36,290

   23,01,890

अकम्प्लिश्ड एक्स+

   22,73,490

   24,15,390

   23,06,590

   24,48,490

अकम्प्लिश्ड एक्स+ 6एस

   22,82,990

   24,24,890

   23,16,090

   24,57,990

अकम्प्लिश्ड अल्ट्रा

   23,33,490

   24,75,390

अकम्प्लिश्ड अल्ट्रा 6एस

   23,42,990

   24,84,890

अकम्प्लिश्ड अल्ट्रा रेड #डार्क

   23,68,490

   25,10,390

अकम्प्लिश्ड अल्ट्रा रेड #डार्क 6एस

   23,77,990

   25,19,890