अमेरिका : चर्च में गोलीबारी, 27 की मौत, कई घायल

0
1252
Spread the love
Spread the love

वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक बैपटिस्ट चर्च में हुई गोलीबारी में 27 लोगों की मौत की सूचना है। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। हमलावर के मारे जाने की खबर है।

खबरों में बताया गया है कि गोलीबारी सैन एंटोनियो के दक्षिण पूर्व में सुदरलैंड स्प्रिंग्स में फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च में हुई। शूटर दोपहर से थोड़ी देर पहले चर्च में घुसा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। घायलों में दो साल का एक बच्चा भी शामिल है।

हमलावर मारा गया है। सदरलैंड स्प्रिंगस के चर्च में घटना के बाद से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक हमलावर को मार गिराया गया है, पूरे इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हमलावर असाल्ट राइफल से लैस था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चर्च में हुए इस हमले पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि एफबीआई और दूसरी एजेंसियां घटनास्थल पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा है कि वे जापान से पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जापान की यात्रा पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here