मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने उत्तराखंड की लालकुआ विधानसभा मे किया जनसम्पर्क अभियान

0
621
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 02 Feb 2022 : आपको बता दें की आने वाली 14 फरवरी को उत्तराखंड राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है। आपको यहाँ ये भी बता दें की पिछले चुनाव मे उत्तराखंड राज्य मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है ओर माननीय पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री थे।

उत्तराखंड राज्य मे चुनाव प्रचार के लिए कई राज्यों के बहुत दिग्गज नेता भाजपा के पक्ष मे वोट देने के प्रचार मे लगे हुए है ओर उसी कड़ी मे हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल उत्तराखंड राज्य मे भारतीय जनता पार्टी के प्रचार ओर जनसम्पर्क अभियान मे हिस्सा लेने पहुँचे । इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड की लालकुआ विधानसभा मे ऊधम सिंह नगर जिले के प्रवासी प्रभारी एव पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल के साथ भी जनसंपर्क अभियान मे शामिल रहे । उन्होने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया ओर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए जनता को जागरूक किया। जनसंपर्क अभियान मे उनके साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रवासी प्रभारी श्संदीप जोशी, सह प्रवासी प्रभारी भारत भूषण जुयाल् भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की आने वाली 14 फरवरी को जो चुनावी पर्व है इसे लेकर लोगो मे जोश ओर उत्साह है। विपुल गोयल ने कहा की उत्तराखंड मे दोबारा कमल खिलेगा ओर् भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में दोबारा बनने जा रही है। आज उत्तराखंड राज्य की बाजपुर विधानसभा में कुन्देश्वरी मंडल महुआखेड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में राजेश कुमार के लिए घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ सुरजीत अधाना जिला पार्षद ओर वार्ड नंबर 28 फरीदाबाद से नगर निगम पार्षद नरेश नंबरदार व अन्य लोग भी उत्तराखंड में दोबारा कमल खिलाने में लगे हुए है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here