प्रद्युमन हत्याकांड: आरोपी कंडक्टर अशोक कोर्ट में हुआ पेश, अगली तारीख 23 जनवरी

0
981
Spread the love
Spread the love

Gurugram News :  प्रद्युमन हत्याकांड में जमानत पर रिहा चल रहे कंडक्टर अशोक को आज कोर्ट में पेश किया गया। अशोक की पेशी एडिशनल सेशन जज रजनी यादव की अदालत में हुई। फिलहाल आरोपी कंडक्टरको अभी तक क्लीनचिट नहीं मिली है, उसकी पेशी की अगली तारीख 23 जनवरी 2018 दी गई है।

गुरुग्राम के प्रद्युमन हत्या मामले में पुलिस द्वारा बनाए गए मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक जमानत पर छूटने के बाद आज गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज रजनी यादव की अदालत में पेश होकर अपनी हाजिरी दी। बता दें कि आरोपी बस कंटक्टर अशोक को गुरुग्राम जिला अदालत से जमानत मिली हुई है। हालांकि अब भी मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जबतक सीबीआई इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश नहीं करती तबतक आरोपी अशोक को इस मामले में क्लीनचिट नहीं मिल सकती।

गुरुवार को आरोपी कंडक्टर अशोक अपने वकील मोहित वर्मा और परिवार वालों के साथ कोर्ट पहुंचा। वकील मोहिल वर्मा ने बताया कि कंडक्टर अशोक को एडिशनल सेशन जज के सामने पेश किया गया। अशोक की हाजिरी के बाद कोर्ट ने कंडक्टर अशोक की अगली पेशी की तारीख 23 जनवरी 2018 दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here