नौजवानों को अपने माता-पिता एवं बड़े-बुजुर्गों का विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता: कृष्ण पाल गुर्जर

0
252
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 01 अक्टूबर। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आज शनिवार ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ के अवसर पर दक्ष फाउंडेशन द्वारा “ख्याल अपने बुजुर्गों का” कार्यक्रम का आयोजन सभागार, सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-8 में किया गया। भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

वहीं सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुकृति और वाइस चेयरपर्सन रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा सुषमा गुप्ता ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने दक्ष फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय की जरूरत है कि इस अब नौजवानों को भी अपने माता-पिता एवं दादा-दादी का विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्योंकि अब संयुक्त परिवार से एकल परिवार की संख्या ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

विशिष्ट अतिथि सुषमा गुप्ता ने हरियाणा रेड क्रॉस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किए गए कार्यक्रमों बारे अवगत कराया और दक्ष फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।

श्रीमती सुकृति मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 01 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक “एजिंग विद डिग्निटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे फरीदाबाद में वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकारों बारे अवगत कराया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत के समय हर वरिष्ठ नागरिक को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी और कहा कि आज समय की जरूरत है कि ख्याल अपने बुजुर्गों का जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

पुलिस निरीक्षक बसंत कुमार प्रभारी साइबर थाना द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

डॉ अंकुर शरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मंच संचालन किया। कर्नल आदर्श का प्लास ने ख्याल अपने बुजुर्गों को कार्यक्रम बारे विस्तार पूर्वक उपस्थित सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में विंग कमांडर एच.सी. मान ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और विशेष तौर पर सर्वोदय हॉस्पिटल एवं डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 11 श्रेणियों में गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. एन सी वाधवा प्रशासनिक सेवाओं , अशोक सागर भगत कला सेवाओं, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता एवं डॉ. रमन कक्कड़ चिकित्सा सेवाओं, स्क्वा. लीडर प्रेम खुल्लर रक्षा सेवाओं,  बी.आर.भाटिया उद्यमशीलता, सरकार तलवाड़ खेल सेवाओं, एन.के. गर्ग कानूनी सेवाओं, पी.सी. फुलरिया साहित्य सेवाओं, विजय आर.राघवन पर्यावरण संरक्षण, गुलाब सिंह दहिया सामाजिक सेवाओं तथा आनंद मेहता शैक्षणिक सेवाओं को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किए गए। आशीर्वाद चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए नुक्कड़ नाटक एवं कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एचएस मलिक, जयपाल सांगवान, रमेश डागर, एच.एल भूटानी, तरुण गुप्ता, डॉ पुनीता असीजा, जगदीश सहदेव, अशोक नेहरा, कर्नल आदर्श कपिलाष, ब्रिगेडियर एनएन माथुर, विपिन भाटिया, अजय कुमार गौड़, डॉक्टर बबीता गर्ग, विजेंद्र सरोत सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here