आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने अरविंद केजरीवाल संग खेली फूलों की होली

0
1271
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 19 March 2019 : आप नेता धर्मबीर भड़ाना मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे और उनको होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ सैंकडों आप कार्यकर्ता भूमित शर्मा, सुनील ग्रोवर, राजूद्दीन, विनोद भाटी, डा. सुरेश गिरी, मनोज अखोरी, नरेन्द्र सरोहा, राजकुमार, रघवर दयाल, भीम यादव एवं सुबोध आदि ने भी अरविंद केजरीवाल के साथ फूलों की होली खेली। प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा नवीन जयहिन्द ने भी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और कार्यकर्ताओं को होली पर्व की बधाई दी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कूदने और 23 मार्च शहीदी दिवस से आम आदमी पार्टी लोकसभा का चुनावी बिगुल फूकने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारा अगला टारगेट हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव होंगे। इसलिए हमें अपनी तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं छोडऩी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का झूठ और फरेब जनता के सामने है और लोकसभा चुनावों में पूरी तरह से भाजपा का सफाया होने वाला है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी जिस भी उम्मीदवार को लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद से भेजेगी, उसे जिताकर भेजने की जिम्मेदारी हमारी है। उक्त नेताओं ने कहा कि हरियाणा मे आम आदमी पार्टी का बढ़ता वर्चस्व अन्य दलों में हलचल पैदा कर रहा है। जिस प्रकार से आए दिन लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि लोकसभा और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी बडा उलटफेर करने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here