महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर व विजय प्रताप का हुआ जोरदार स्वागत

0
1652
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : बड़खल विधानसभा के एसजीएम नगर में आयोजित कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कु. शारदा राठौर, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह के पुत्र विजय प्रताप सिंह एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष साधना सिंह का महिला कांग्रेसी की कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुबेदार सुमन, पार्षद जितेन्द्र भड़ाना, महिला कांग्रेस बड़खल विधानसभा की अध्यक्ष सविता नागर एवं महासचिव इंद्रवती का भी महिलाओं ने स्वागत किया और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कु. शारदा राठौर एवं कांग्रेस नेता विजय प्रताप ङ्क्षसह को आश्वास्त किया कि वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाएं, ज्यादा से ज्यादा तादाद में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कु शारदा राठौर ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में जनता कांग्रेस की सरकारें बनाने जा रही हैं, क्योंकि देश की जनता झूठे जुमलों से परेशान हो चुकी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देने वालों की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी ने देश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पैट्रोल, डीजल, सब्जियों, खाद्य सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन देश की जनता को मात्र जुमलों में उलझाया जा रहा है। इन प्रलोभनों को जनता भली-भांति समझ चुकी है। जनता अब किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। यही वजह है कि देश में आज कांग्रेस की बयार बह रही है।
शारदा राठौर ने कहा कि बड़खल विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने एक हजार करोड़ के विकास कार्य करवा कर एक रिकार्ड बनाया। अकेले एसजीएम नगर में 125 करोड़ के विकास कार्य करवाए, पेयजल व्यवस्था बनाने के लिए सौ से ज्यादा टयूबवैल लगवाए, सड़कों को सीमेंटिड करवाया, सीवर लाईनेें डलवाईं, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के विकास कार्यों के ऐसे रिकार्ड हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। बड़खल विधानसभा की महिलाएं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रण ले।

कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं लेकिन अब तो टूटी सड़कों पर पैच वर्क भी नहीं हो रहा। नाले ,नालियां गंदगी से लबालब भरे हुए हैं हल्की बरसात आते ही शहर झील बन जाता है। विरोध करने वालों को लोगों पर झूठे मामले दर्ज करवाए जाते हैं जनता से कुछ छुपा हुआ नहीं है जनता ने जुमलों की सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है। महिलाएं झूठे वायदे की सरकार को उखाड़ फैंकेगी। उन्होंने कहा कि हर चौराहे पर शराब की दुकाने जगमगा रही है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ शराब बेची जाती थी लेकिन इस बात का ख्याल रखा जाता था कि उन शराब के ठेकों से किसी को कोई परेशानी न हो ,उन्होंने महिलाओं की उस मांग पर भी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि कांगे्रस की सत्ता आते ही ठेकों को शहर दूर करवाएंगे। पूर्व महापौर सुबेदार सुमन ने कहा कि युग पुरूष एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़खल विधानसभा की कायाकल्प की है। लेकिन कांग्रेस की सत्ता जाते हैं जनता को मात्र झूठे वायदे मिल रहे हैं धरातल पर कोई पर काम नहीं हो रहा। जनता दोबारा कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कु शारदा राठौर एवं कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह के समक्ष प्रियंका, रेखा, सीमा ,लक्ष्मी, आशा, नेहा व अन्य महिलाओं के साथ महिला कांग्रेस का दामन थामा।

बड़खल विधानसभा में इस अवसर पर पार्षद जितेन्द्र भड़ाना, बड़खल विधानसभा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सविता नागर, बड़खल विधानसभा महिला कांग्रेस की महासचिव इन्द्रवती, भूपेन्द्र नागर, जयपाल चंदीला, शिक्षाविद़ भारत भूषण आर्य, विनोद कौशिक, प्रियंका, लक्ष्मी सहगल, ऊषा, आशा, रेखा, सीमा ,नेहा, सलेकचंद केन, रमेश गौतम,संदीप त्यागी, जगेश्वर, भैया लाल, किशोरी, सुशील सरपंच, सांगवान, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here