केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने चौ. हवा सिंह के लिए शोक जताया

0
951
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री डा. आरएन सिंह के पिता स्व. चौ. हवा सिंह के निधन पर शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुूर्जर ने उनके निवास पर जाकर शोक जताया। स्व. चौ. हवा सिंह के निधन पर शोक जताने विधायक सीमा त्रिखा, पं. मूलचंद शर्मा, चेयरमैन अजय गौड़ और पार्षद वीर सिंह नैन सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।

गुर्जर ने कहा कि चौ. हवा ङ्क्षसह जैसे व्यक्तित्व का साया सर से उठ जाने से परिवार को तो क्षति होती ही है। साथ ही समाज को भी इसका नुकसान होता है, क्योंकि समाज सदैव इन जैसे व्यक्तित्व से सलाह-मशविरा करके अपने कार्यों को करता है। परंतु संसार का नियम है, जो आया है, वो जायेगा भी। वह प्रभु से कामना करते हैं कि इस दुखद घडी में सिंह परिवार को ताकत प्रदान करे। ताकि यह चौ. हवा ङ्क्षसह की क्षति पर संभाल सके। स्व. चौ. हवा सिंह का निधन 20 अगस्त 2018 को हो गया था। स्व. चौ. हवा ङ्क्षसह के लिए श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन 31 अगस्त को जाट धर्मशाला प्याली चौक में 2.30 से 3.30 बजे रखी गयी है। 11 बजे प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here