कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर : आशा रानी

0
893
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 10 June 2019 : लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने आए सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद करते हुए पूर्व पुलिस इंसपैक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा रानी ने कहा कि इतना बड़ा जनादेश मिलने के बाद जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वयं प्रत्येक क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर रहे हैं, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के सपने को साकार करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समाज के प्रत्येक तबके के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इससे जनमानस का व्यापक विश्वास केन्द्र और राज्य सरकार के प्रति बढ़ा है। इस समय कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 75+ का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। जिसके लिए प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। प्रदेश महासचिव, हरियाणा पंजाबी मोर्चा श्रीमती आशा रानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो सबसे पीछे खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति से काम करते हैं, इसलिए आज देश का हर वर्ग उनसे प्रसन्न है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here