भाजपा महिला मोर्चा एनएच-मण्डल द्वारा निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन

0
904
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भाजपा महिला मोर्चा एनएच-मण्डल द्वारा गांधी कालोनी में निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा एनएच-मण्डल के अध्यक्ष राधेश्याम भाटिया, गौरव भाटिया प्रभारी आईटी विभाग, बडखल विधानसभा, प्रियंका कक्कड़ महिला मोर्चा अध्यक्ष एनएच-मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला मोर्चो ने समाज में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए राधेश्याम भाटिया को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि राधेश्याम भाटिया एक शिक्षक के रूप में समाज में साक्षरता की अलख तो जगा ही रहे है साथ ही साथ वो गुरूद्वारा वजीरस्थान में प्रधान पद पर रहते हुए लोगों को धर्म के प्रति आस्था का पाठ भी पढ़ा रहे है इसके अलावा भाजपा एनएच-मण्डल का अध्यक्ष होने के नाते कार्यकताओं को एकजुट कर भाजपा को मजबूती प्रदान कर रहे है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एक व्यक्ति में इतनी सारी खूबियां यह दर्शाती है कि ऐसे व्यक्ति के बुजुर्गो ने उनमें संस्कार कूट कूटकर भरे है और उन्हें सही मार्गदर्शन दिखाया है। उन्होनें कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा ऐसी शख्सियत को सम्मानित करके अपने आप को गोर्वान्वित महसूस कर रही है। इस अवसर पर राधेश्याम भाटिया ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा किए गए इस सम्मान को वे ताऊम्र नहीं भूलेगें। उन्होनें कहा कि जो प्यार आज आप लोगों ने दिया है उसकी कल्पना में सपने में भी नहीं कर सकता था। उन्होनें कहा कि उनके पिता स्वर्गीय इन्द्रलाल भाटिया ने हमेशा उन्हें सच्चाई की राह पर चलने और भाईचारे की सीख दी जिनकी बदौलत आज उन्हें समाज में ऐसा मान सम्मान मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here