पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर ओबीसी चेयरमैन ने गऊओं को खिलाया चारा

0
628
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Aug 2020 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की जयंती के अवसर पर आज हरियाणा ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन ने सूरजकुंड स्थित गोपाल गऊशाला में गायों को चारा खिलाया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ललित भड़ाना ने कहा कि स्व. बंसीलाल एक कुशल राजनीतिज्ञ व दूरगामी सोच के नेता थे, जिन्होंने सदैव किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार सहित छत्तीस बिरादरी के लोगों के हितों में कार्य किया। उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल हरियाणा के आधुनिक निर्माता थे, उन्होंने पंजाब से हरियाणा अलग राज्य के रुप में स्थापित होने के दौरान पूरे प्रदेश में युद्धस्तर पर विकास कार्य करवाए थे। श्री भड़ाना ने कहा कि साठ के दशक के अंत में और सत्तर के दशक में मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हरियाणा में सभी गांवों में बिजलीकरण किया वहीं वे राज्य में राजमार्ग पर्यटन के अग्रदूत थे। यह वह मॉडल था जिसे बाद में कई राज्यों के द्वारा अपनाया गया। प्रदेश में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए अभूतपूर्व विकास के चलते उन्हें लोग ‘लौह पुरुष’ की संज्ञा देने लगे थे। स्व. बंसीलाल के पदचिन्हों पर चलते हुए आज पूर्वमंत्री किरण चौधरी जनता की आवाज को बुलंद कर रही है और लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को उनकी जयंती के मौके पर उनके आदर्शाे को अपनाने का संकल्प लेते हुए समाज व देशहित में कार्य करने चाहिए यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य मोहन शर्मा, सचिन शर्मा व विनोद कुमार आदि अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here