नगर निगम कर्मचारियों ने ईको ग्रीन कम्पनी का पुतला दहन किया

0
907
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 21 Sep 2019 :  ईको ग्रीन कम्पनी द्वारा 300 कर्मचारियों को ड्यूटी पर न लेने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने आज बीके चौक से नीलम चौक तक शव यात्रा निकाली तत्पश्चात बीके चौक पर ईको ग्रीन कम्पनी का पुतला दहन किया। रोज की भांति आज भी लगातार 13वें दिन निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों की टूल डाऊन हड़ताल जारी रही।

संघ नेताओं ने ईको ग्रीन कम्पनी के शहर की सफाई करवाने के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि हड़ताल के बहाने सफाई के नाम पर झूठे बिल बनाए जा रहे है। इन झूठे बिलों की जांच सरकार से करवाई जाएगी। शहर में गंदगी के ढेर लगे है, सीवर से गंदगी पानी निकल रहा है लेकिन सरकार व निगम अधिकारी शहर की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। आज की हड़ताल की अध्यक्षता ईको ग्रीन कम्पनी के कर्मचारी नेता रमेश भड़ाना ने की। मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिझोटिया ने किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी निगम के हड़ताली नेताओं ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि वो मुख्यमंत्री से बात कर उन कर्मचारियों को ड्यूटी पर रखवाने की अपील करेंगे।

कर्मचारियों को सम्बोधित नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव सुनील चिण्डालिया, राज्य उपाध्यक्ष ब्रजवती ने कहा कि हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी व ईको ग्रीन कम्पनी की गुण्डागर्दी, तानाशाही के खिलाफ आज प्रदेश के सभी जिलों में ईको ग्रीन कम्पनी का पुतला दहन किया गया है। आगामी 24 सितम्बर को सभी जिला उपायुक्तों के कार्यालयों पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन कर उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम आन्दोलन एवं हड़ताल का नोटिस भेजा जाएगा।

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान गुरूचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि ईको ग्रीन द्वारा कूड़े में मिट्टी निकालकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। वहीं शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था की जिम्मेदार भी ईको ग्रीन कम्पनी है। सरकार व निगम अधिकारियों से सांग-गांठ कर निगम के खजाने को लूटा जा रहा है। आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में संघ के राज्य ऑडिटर बिशनस्वरूप तेवतिया, सुभाष फेटमार, कमला, ड्राईवर यूनियन के नेता रामकिशोर त्यागी, वेद भड़ाना, ईको ग्रीन के नेता रविन्द्र, सेनिटेशन स्टाफ के प्रधान राजेन्द्र दहिया, धर्मसिंह मुल्ला, बल्लू चिण्डालिया, जितेन्द्र छाबड़ा, नरेश भगवाना, शकुन्तला, कमलेश, ललिता, विनिता आदि नेत भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here