स्मार्ट सिटी के नाम पर फरीदाबाद को बीमारी का घर बना दिया भाजपा सरकार ने : अशोक तंवर

0
1020
Spread the love
Spread the love

1Faridabad News : प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कानून और व्यवस्था प्रदेश में चरमरा कर रह गई है, जिसके कारण अपराधों में दिन प्रतिदिन वृद्धि हुई हैं। वहीं सरकार के वायदे बेरोजगारों को रोजगार केवल मुंगेरीलाल के सपने साबित हुए हैं। प्रदेश सरकार युवा बेरोजगारों को रोजगार देने में बिल्कुल असमर्थ रही है। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सैक्टर-17 स्थित ओबीसी सैल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट सुनील नागर के निवास पर आयोजित कार्यकत्र्ता स मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल से भाजपा सरकार फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का सपना लोगों को दिखाती रही। स्मार्ट सिटी के स्थान पर शहर में गंदगी के ढेर, आगरा और गुडगांव कैनाल में काले पानी का बहाव, टूटी सड़कें, चरमराती बिजली व्यवस्था के कारण फरीदाबाद को सरकार ने बीमारी का घर बना दिया है। सरकार तो शहर को स्मार्ट सिटी नहीं बना पाई लेकिन फरीदाबाद के लोग अब स्मार्ट हो गए हैं। समय आते ही भाजपा सरकार को उखाड फैंककर कांगे्रस का परचम फराएंगे, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने ही फरीदाबाद में विभिन्न प्रकार के बड़े-बड़े उद्योग विकसित कर तथा मैट्रो ट्रेन लाकर शहर खूबसूरत बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार इनकी मर मत करवाने में भी असमर्थ रही है। मु यमंत्री मनोहर लाल के उस ब्यान पर चुटकी लेते हुए कि महिलाओं पर उंगुली उठाने वालों की उंगुलियां काट ली जाएंगी तंवर ने कहा कि पिछले 4 साल से भाजपा सरकार कहां सोई हुई थी जब महिलाओं पर उत्पीडऩ जारी थे। अब उन्हें महिलाओं की याद आने लगी है। 4 साल में हरियाणा को 4 बार जलाया गया तब सरकार ने किसी की भी उंगली को नहीं काटा। आज चुनाव नजदीक आते ही उन्हें महिलाओं पर अत्याचार भी दिखने लगे। नोटबंदी पर बोलते हुए अशोक तंवर ने कहा कि नोटबंदी ने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को ठगा गया, जिसके कारण देश और प्रदेश में कारोबार ठप हो गए और करोडों लोग बेरोजगारी की भेंट चढ़ गए। भाजपा सरकार ने हमेशा अलगाववाद, जातिवाद व धर्म के नाम पर राजनीति की है ताकि लोगों को उसी में उलझाकर अपना उल्लू सीधा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। हर जिले में मैडीकल कालेज खोलने की बात को वह 4 साल में भी सिरे नहीं चढ़ा पाए। अब लोग समझ चुके हैं। लोगों का रूझान अब दोबारा कांग्रेस की ओर है और वे भाजपा की सरकार की एक चार्जसीट तैयार कर रहे हैं ताकि कांग्रेस के सरकार में आने पर उनसे हिसाब लिया जा सके। 17 जिलो में भाजपा के बने कार्यालयों में धन कहां से आ रहा है। यमुनानगर माइनिंग में 3 लाख करोड़ रुपए का घोटाला, फरीदाबाद का नाम लेते हुए उन्होंने एसआरएस को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने काले धन को लाने की बात कही थी लेकिन जनता की गाढी कमाई को लोगों को देकर देश से भगा दिया जिन्हें वापिस लाने का कार्य कांग्रेस सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस लोकसभा की 10 और विधानसभा की हरियाणा में 80 सीट जीतेगी। कांग्रेस के आगे दूसरी पार्टियों कहीं नहीं टिक पा रही। सभी कांग्रेसी कार्यकत्र्ता मिलकर चुनाव लडेंगे। कांग्रेस में फूट नाम की कोई चीज नहीं है। सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक सुनील नागर ने कहा कि अशोक तंवर ने हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है यहीं कारण है कि आज कांग्रेस का कार्यकत्र्ता तंवर के नेतृत्व में संगठित होकर भाजपा सरकार को उखाड फैंकने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक, ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश भडाना, बलजीत कौशिक, विकास चौधरी, एस.एल. शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत, राजेश, पूर्व बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी, एम.पी. नागर, विजय कौशिक, अनिल शर्मा, दुष्यंत नागर, सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here