गरीब-बेसहारों की सेवा ही देश सेवा : वासुदेव अरोड़ा

0
878
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 Jan 2020 : गैर सरकारी संस्था पंजाबी फैडरेशन फरीदाबाद (रजि.) के तत्वाधान में सैक्टर 10 कार्यालय पर गरीबों और बेसहारा महिला-पुरूषों को मकर संक्राति पर कंबल वितरण किए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था के प्रधान वासुदेव अरोडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, और अपने हाथ से कंबल बांटे। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने श्री अरोडा का फूलों से स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री अरोडा ने कहा गरीब और बेसहारों की सेवा ही सही मायने में देश की सेवा है। हमारे वीर जवान दुश्मनों से हमारी रक्षा करके देश की सेवा करते हैं तो हम गरीबों के उत्थान और उनकी मदद करके देश की सेवा कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर पंजाबी फैडरेशन का गठन किया गया है। यह संस्था केवल पंजाबी समाज की नहीं बल्कि सभी वर्ग के लोगों की है। उन्होने बताया आज का कंबल वितरण समारोह भी लोगों और संस्था के पदाधिकारियों के सहयोग से किया गया है। आज संस्था की ओर से 101 महिला-पुरूषों को कंबल वितरित किए गए, जबकि अगले वर्ष सभी के सहयोग और सहमति से 500 कंबल वितरित करने का प्रण लिया है।

श्री अरोडा ने कहा मकर संक्रांति भारतीय परम्परा का पहला त्यौहार है जिस दिन से नए जीवन की शुरूआत और उल्लास के रूप में मनाया जाता है। इस दिन से मौसम सुहाना और खुशनुमा होने लगता है जो बसंत तक चलता है। समारोह में नन्ही बच्ची प्रियंका ने एक गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे लोगों ने बहुत सराहा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी वी. के. उप्पल, राजकुमार खत्री, वाई.पी. भल्ला, जगदीश वर्मा, अवतार मित्तल, बाबा जी, बॉबी चेयरमैन, रमेश, अजीत चावला, विनोद मग्गू, दीपक छावडा, सुनील गक्खड, शीतल लूथरा, आर.सी. कटौच, गुरदेश सिंह देव, अजय बहल, कशिश गर्ग, सुषमिता, मनोज वर्मा, धमेन्द्र सिंधवानी, ओ.पी. मनचंदा, रेख चौधरी, युगल किशोर, अजीत चावला, एम.एल खुराना, के.के. अरोरा, नरेश शर्मा, गीता, सुमन त्रिपाठी, अशोक सिंगला, दीपक अरोडा, आई. एस. तौमर एवं जगदीश अरोडा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here