कांग्रेस के ओबीसी राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट सुनील नागर ने भाजपा का दामन थामा

0
1136
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 04 March 2019 : कांग्रेस के ओबीसी राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट सुनील नागर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का अलविदा कर भाजपा का दामन था। एडवोकेट सुनील नागर को केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने तिगांव स्थित नचौली गांव में  सुनील नागर के फार्म हाऊस पर यह घोषणा की। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने श्री नागर का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और कार्यो में आस्था जताते हुए आज एडवोकेट सुनील नागर ने भाजपा का दामन थामा है और हम विश्वास दिलाते है कि एडवोकट सुनील नागर को भाजपा में मान सम्मान और सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें  कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक मान सम्मान दिया जाता है और उसी का प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की न. 1 पार्टी के रूप में स्थापित हुई जिसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्री मोदी को भी जाता है जिनके नेतृत्व में जहां देश दिन दूनी रात चोगनी उन्नती कर रहा है वही भारतीय जनता पार्टी को भी मजबूती मिली है।
इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए एडवोकेट सुनील नागर ने कहा कि भाजपा की नीतियां एवं कार्यो से प्रसन्न होकर वह शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि आज देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है वह केवल भाजपा के शासनकाल में ही हो सकता है क्योकि अन्य पार्टियों में परिवारवाद सबसे अधिक है जिसके चलते और किसी को महत्व दिया जाता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह माननीय मंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर जी का आभार जताते है जिन्होंने उन्हें पार्टी में शामिल किया है और वह विश्वास दिलाते है कि वह पार्टी को और शिखर पर पहुंचाने में पूर्ण सहयोग करेंगे और भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
श्री नागर ने कहा कि कृष्णपाल गूर्जर ने फरीदाबाद को जो मुकाम दिलाया है उससे फरीदाबादवासी श्री गूर्जर को अपना सबसे प्रिय नेता मानते है और हमें विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनावो में एक बार फिर श्री कृष्णपाल गूर्जर रिकार्ड मतो से जीत कर एक इतिहास रचेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चौ. बुधसिंह नागर, चौ. भरत सिंह नागर, रामेशवर नेता जी, करम सिंह प्रधान, जितेन्द्र त्यागी, पाल सरपंच, जयवीर चंदीला, दुष्यंत नागर, टिकाराम नागर, विनोद भाटी पार्षद पति, अजय बैसला पार्षद, शिव कुमार सरपंच, राम सिंह भगत, फतेह सिंह नम्बरदार सहित सैकडो की तादात में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here