मेट्रो के बढ़ते किराए के खिलाफ कांग्रेस आई टी सेल ने किया विरोध प्रदर्शन

0
1122

Faridabad News : आज भाई रिंकू चंदीला के नेतृत्व में कांग्रेस आई टी सेल द्वारा ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के बढ़ते किराए के खिलाफ सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया वहां मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस के सुमित गौड़ जी महेंद्र शर्मा, दिनेश चंदीला, सरदार कुलवीर मौजूद थे। रिंकू चंदीला जी ने कहा मेट्रो का बढ़ा किराया गरीब एवं मध्यम वर्गीय जनता का शोषण है कांग्रेस पार्टी गरीबों के दमन के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। रिंकू जी ने कहा कांग्रेस आई टी सेल फरीदाबाद कांग्रेस का सबसे मजबूत संगठन है। एनएसयूआई से नेहरू कॉलेज प्रेसिडेंट सन्नी बादल ने कहा की कॉलेज से ज्यादातर छात्र मेट्रो से आबागमन करते हैं किराया बढ़ने से छात्र काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आई टी सेल से हरियाणा प्रदेश सचिव श्री शर्मा, फरीदाबाद उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम इकबाल कुरेशी, एवं गौतम प्रयाग, फरीदाबाद महासचिव विवेक चौधरी, राशिद खान, बाबूलाल, रवि, इरफान सैफी, कृष्ण, मोटन विधानसभा अध्यक्ष गुलजार अंसारी एवं सियाराम, विधानसभा उपाध्यक्ष इकराम सैफी, एनएसयूआई से कॉलेज उपाध्यक्ष सागर जाखड़, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चेची, उपाध्यक्ष रियाज खान, सुनील चेची प्रदर्शन का हिस्सा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here