भाजपा ने विपक्ष से सबसे बड़ा मुद्दा हमेशा के लिए छीन लिया है : सोहन पाल सिंह

0
769
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Aug 2019 : पृथला विधानसभा के सबसे बड़े गांव फतेहपुर बिल्लोच में आज भाजपा जिलामहामंत्री सोहनाल पाल सिंह ने जनसम्पर्क किया और उनको इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद जताया। सबसे पहले श्री सोहनपाल छौकर ने कहा कि आज का दिन भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक के लिए एक ऐतिहासिक दिन कहा जोये तो गलत नहंी होगा।

सोहनपाल सिंह ने कहा किजम्मू कश्मीर पर लिए गए केंद्र के एतिहासिक फैसले के बाद भाजपा ने विपक्ष से सबसे बड़ा मुद्दा हमेशा के लिए छीन लिया है। केंद्र ने जो फैसला लिया है उसके मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अब केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है। आपको बता दें जम्मू कश्मीर का मुद्दा शुरुआत से ही भाजपा के केंद्र में रहा है। 2०14 में जब पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी तब भी अपने घोषणा पत्र में पार्टी ने इसका जिक्र किया था। आज सरकार के रूप में जो फैसला सामने आया है वह उसी घोषणा पत्र की दूसरी कड़ी है। जम्मू कश्मीर का लीगल स्टेटस बदले जाने का असर काफी व्यापक होगा। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह पार्टी के लिहाज से भी काफी बड़ा है।

श्री सिंह ने कहा क आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने में प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी पूरा पूरा श्रेय है।उन्हेोने कहा कि हमें पूर्ण विश्वस करना चाहिए कि देश व प्रदेश का उच्च विकास भाजपा के कारण ही हो रहे है इसीलिए आप सभी को आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाये ताकि देश व प्रदेश में विकास की यह हरियाली सदैव बनी रहेगी।

इस अवसर पर श्री सिंह अवसर पर ग्रांव वालों को भाजपा की नीतियों व योजनाओं से लाभ के बारे में भी विस्तृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here