भगिनी निवेदिता : एक गौरवमयी व्यक्तित्व पर विशिष्ट व्याख्यान का ऑनलाइन आयोजन

0
569
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 03 Nov 2020 : डी ए वी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद एवं भारतीय शिक्षण मंडल हरियाणा प्रान्त के महिल प्रकल्प द्वारा भगिनी निवेदिता : एक गौरवमयी व्यक्तित्व पर विशिष्ट व्यख्यान का ऑनलाइन आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य वक्ता श्रीमती अरुणा सारस्वत, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा भारतीय शिक्षण मंडल ने बहन निवेदिता के प्रखर व्यक्तित्व, उनके भारत भूमि के प्रति समर्पण, प्रेम पर विशेष चर्चा कर सभी को लाभान्वित किया| डॉ जगदम्बे वर्मा, प्रान्त महिला प्रमुख ने भगिनी निवेदिता के जीवन के विशिष्ट पहलुओं को उजागर करते हुए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्यख्यान प्रस्तुत किए| डी ए वी मैनेजिंग कमिटी के पदाधिकारी डॉ डी वी सेठी ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व पर चर्चा करना हमारे लिए गौरव की बात है| कॉलेज प्राचार्या डॉ सविता भगत ने भगिनी निवेदिता के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक महान सामाजिक कार्यकर्त्ता, लेखिका एवं शिक्षिका थी| भारत में आज भी जिन विदेशियों पर गर्व किया जाता है उसमे भगिनी निवेदिता का नाम पहले पंक्ति में आता है जिन्होंने भारत को अपना कर्मभूमि मानकर भारत के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया| कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती स्वेता वर्मा और डॉ प्रिया कपूर तथा ऋतू सचदेवा के सहयोग से कुशल संचालन किया| इस कार्यक्र्म में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्र्म को सफल बनाया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here