यूथ रेड क्रॉस यूनिट नेहरू कॉलेज ने चलाया महा स्वच्छता अभियान

0
934
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 02 Oct 2019 : महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की यूथ रेड क्रॉस यूनिट द्वारा महा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले स्वच्छता एवं प्लास्टिक के दुर्पयोग को रोकने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें एनएसएस तथा यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। यूथ रेड क्रॉस इंचार्ज डॉ राकेश पाठक ने अपने संबोधन में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों तथा प्लास्टिक के बजाय अन्य विकल्पों के प्रयोग पर जोर दिया। इसके पशचात् विद्यार्थियों को दीक्षा स्माइल फाउंडेशन द्वारा कपड़े के बैग का वितरण किया गया।

अंत में यूथ रेड क्रॉस इंचार्ज डॉ राकेश पाठक के नेतृत्व में एक विशाल जागरूकता रैली तथा प्लोगिंग द्वारा रास्ते में मौजूद प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थों को इकठ्ठा कर उनको उचित स्थान पर निस्तारण किया गया। इस मुहिम में लगभग 80 स्वयं सेवकों ने अपना योगदान दिया। इस अभियान में विमलेश, जयवीर, शिव राज, संजय, राहुल वर्मा, जय कौशिक, गौतम, रमन, प्रवेश, पूजा मेहरा, पिंकी, अंकित, सचिन, रोहित अग्रवाल, राहुल कुमार, अमन शर्मा, आदित्य मौर्य सहित अनेक यूथ रेड क्रॉस स्वयं सेवक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here